LSG vs GT IPL 2026
LSG vs GT: आईपीएल 2026 का 19वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 20 ओवर में 164 रन बनाए. इस तरह गुजरात को जीत के लिए 165 रनों का टारगेट मिला है.
लखनऊ की टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी, क्योंकि गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि अशोक शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए. उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से लखनऊ के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना पाए.
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी इस मैच में अच्छी नहीं रही और टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई. दूसरे ही ओवर में ओपनर मिचेल मार्श 11 रन बनाकर आउट हो गए, जिन्हें कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा. कप्तान ऋषभ पंत अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन मोहम्मद सिराज ने उनका विकेट लेकर टीम को दूसरा झटका दिया. कप्तान ने 11 गेंदों 18 रन की पारी खेली. इसके बाद एडेन मार्करम भी 30 रन आउट हो गए, जिन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने चलता किया.
प्रसिद्ध कृष्णा यहीं नहीं रुके और उन्होंने आयुष बडोनी 9 रन पर आउट किया. उस समय टीम का स्कोर 74/4 था. निकोलस पूरन (19 रन) भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके और उनका खराब फॉर्म जारी रहा. उन्हें भी प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया. इसके बाद अब्दुल समद (18 रन) छठे विकेट के रूप में आउट हुए, जिन्हें अशोक शर्मा ने पवेलियन भेजा. पिछले मैच के हीरो मुकुल चौधरी भी सिर्फ 18 रन ही बना सके.
इम्पैक्ट सब के रूप में आए जॉर्ज लिंडे (16 रन) को भी अशोक शर्मा ने आउट कर दिया. लगातार विकेट गिरने की वजह से लखनऊ बड़ी पारी नहीं खेल पाई और पूरी टीम ने सिर्फ 164 रन बनाए. गुजरात टाइटन्स की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए. वहीं अशोक शर्मा को 2 विकेट मिले, जबकि रबाडा और सिराज को 1-1 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: मैदान पर भिड़े खिलाड़ी और अंपायर! ऋतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना, तो बिना मैच खेले नप गए नीतीश राणा
लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल 7 मैच खेले गए हैं. इनमें से गुजरात टाइटन्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मैचों में जीत मिली है. अगर पिछले सीजन की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे और दोनों ही मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते थे.
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG Playing 11): ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी.
इम्पैक्ट प्लेयर्स- मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव
गुजरात टाइटंस (GT Playing 11): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा
इम्पैक्ट प्लेयर्स- शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत
-भारत एक्सप्रेस
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…
फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…