खेल

RCB vs MI: वानखेड़े में रन बरसे! साल्ट-रजत की फिफ्टी से RCB ने खड़ा किया 241 रनों का पहाड़

MI vs RCB: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) का यह मैच काफी रोमांचक है. पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB की शुरुआत एकदम धाकड़ अंदाज में रही है. पावरप्ले में दोनों ओपनर जोड़ी, विराट कोहली और फिल साल्ट, ने मिलकर 71 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली है. उसके बाद कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड की आक्रामक पारी के बदौलत RCB ने मुंबई के सामने 241 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रख दिया है.

आरसीबी बैटिंग हाइलाइट्स

आरसीबी की बल्लेबाजी शानदार रही. टीम की शुरुआत विराट कोहली और फिल साल्ट ने की और दोनों ने आते ही तेज रन बनाना शुरू कर दिया. पहले 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए टीम ने 71 रन बना लिए. इसके बाद भी रन बनाने की रफ्तार कम नहीं हुई और 10 ओवर तक स्कोर 115 पहुंच गया. 11वें ओवर में फिल साल्ट आउट हुए. उन्होंने 36 गेंदों में 78 रन की बेहतरीन पारी खेली.

इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने तेजी से रन जोड़े और 20 गेंदों में 53 रन बना दिए. विराट कोहली ने भी संभलकर खेलते हुए 38 गेंदों में 50 रन बनाए. अंत में टिम डेविड ने 16 गेंदों में 34 रन की तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर और मजबूत कर दिया. इस तरह आरसीबी ने 4 विकेट खोकर 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (MI vs RCB Playing 11)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (MI Playing 11): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

39 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

60 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago