Donald Trump Hormuz Blockade Threat
Donald Trump Hormuz Blockade Threat: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के बाद अपनी बात हमेशा की तरह ट्रुथ सोशल पर रखी. उन्होंने होर्मुज और न्युक्लियर मुद्दे पर असहमति को स्वीकारते हुए दावा किया कि अब अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को ब्लॉक करने से परहेज नहीं करेगा.
ट्रुथ सोशल के दो पोस्ट्स में ट्रंप ने दावा किया कि बैठक में ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन होर्मुज और न्यूक्लियर पर बात नहीं बन पाई. इस वजह से तत्काल प्रभाव से, यूनाइटेड स्टेट्स नेवी होर्मुज स्ट्रेट में प्रवेश करने या उससे बाहर निकलने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को ‘ब्लॉक’ (रोकने) करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी.
उन्होंने पिछली कुछ पोस्ट्स में माइन बिछाने के दिखावे का जिक्र किया था. इस बार भी कुछ ऐसा ही कहा. उन्होंने कहा कि ईरान ने जहाजों के आने जाने पर बस यह कहकर मना कर दिया कि, हो सकता है कि वहां कहीं कोई ‘माइन’ (बारूदी सुरंग) बिछी हो, जिसके बारे में उनके अलावा किसी और को पता न हो.
ट्रंप के अनुसार, यह पूरी दुनिया से की जा रही ‘जबरदस्ती वसूली’ की चाल है, और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका कभी भी इस तरह की जबरदस्ती के आगे नहीं झुकेंगे.
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अपनी नौसेना को निर्देश दिया है कि वे अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मौजूद हर उस जहाज़ को ढूंढें और रोकें, जिसने ईरान को कोई ‘टोल’ (शुल्क) दिया हो. जो कोई भी इस तरह का अवैध टोल देगा, उसे खुले समुद्र में सुरक्षित रास्ता नहीं मिलेगा. हम उन माइन्स (बारूदी सुरंगों) को भी नष्ट करना शुरू कर देंगे, जिन्हें ईरानियों ने जलडमरूमध्य में बिछाया है. कोई भी ईरानी, जो हम पर या किसी भी शांतिपूर्ण जहाज पर गोली चलाएगा, उसे पूरी तरह से ‘तबाह’ कर दिया जाएगा.
एक बार फिर दावा किया कि ईरान की नौसेना, उनका शीर्ष नेतृत्व, सेना और एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम तबाह हो चुका है.
ये भी पढ़ें- ‘खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे’: ईरान को छोड़ चीन पर क्यों फायर हुए ट्रंप? इस्लामाबाद से खाली हाथ लौटे वेंस
ट्रंप के अनुसार, ‘ब्लॉकेड’ (घेराबंदी) जल्द ही शुरू हो जाएगा. इस ब्लॉकेड में अन्य देश भी शामिल होंगे. ईरान को ‘अवैध वसूली’ से फायदा उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हम पूरी तरह से “तैयार और मुस्तैद” हैं; हमारी सेना ईरान का जो कुछ भी थोड़ा-बहुत बचा-खुचा हिस्सा है, उसे भी पूरी तरह से खत्म कर देगी.
(IANS के इनपुट पर आधारित)
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…