भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अब नया अध्यक्ष मिल गया है. दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को रॉजर बिन्नी की जगह इस अहम पद पर चुना गया है. रविवार, 28 सितंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित BCCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) में उनके नाम पर मुहर लगाई गई. मिथुन ने कुछ दिन पहले ही इस पद के लिए आवेदन दिया था और उम्मीद के मुताबिक उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप दी गई.
BCCI की नई कार्यकारिणी में राजीव शुक्ला और देवजीत सैकिया को फिर से उपाध्यक्ष और सचिव के रूप में चुना गया है. वहीं प्रभतेज सिंह भाटिया अब संयुक्त सचिव बन गए हैं, जो पहले कोषाध्यक्ष थे. उनकी जगह अब ए. रघुराम भट कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे.
अब बात करें मिथुन मन्हास की तो उनका क्रिकेट करियर बेहद प्रभावशाली रहा है. उन्होंने 1997-98 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और भारत की अंडर-19 और ए टीम का भी प्रतिनिधित्व किया. हालांकि उन्हें सीनियर टीम में जगह नहीं मिल पाई क्योंकि उस दौर में टीम में सचिन, द्रविड़, गांगुली और लक्ष्मण जैसे दिग्गज पहले से मौजूद थे.
मन्हास ने 147 फर्स्ट क्लास मैचों में 45.82 की औसत से 9,714 रन बनाए, जिसमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं. उनका सबसे यादगार रणजी सीजन 2007-08 रहा, जब दिल्ली ने खिताब जीता और उन्होंने 921 रन बनाए. लिस्ट ए क्रिकेट में भी उन्होंने 130 मैचों में 4,126 रन बनाए हैं.
वह एक ऑलराउंडर थे. ऑफ स्पिन गेंदबाजी में माहिर और जरूरत पड़ने पर विकेटकीपिंग भी कर लेते थे. उनके नाम कुल 75 विकेट हैं. आईपीएल में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला. 55 मैचों में उन्होंने 514 रन बनाए.
इसे भी पढ़ें-Asia Cup 2025 Final: भारत और पाकिस्तान के बीच आंकड़े चिंताजनक, टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क
JKCA द्वारा नामित मिथुन मन्हास अब क्रिकेट प्रशासन में नई जिम्मेदारी निभाएंगे. उनके अनुभव और समझ से उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट को नई दिशा मिलेगी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…