भारतीय तेज गेंदबाज Mohammed Shami इन दिनों टीम इंडिया से बाहर हैं और उनका नाम 2025 एशिया कप की टीम में भी शामिल नहीं किया गया. इस फैसले से शमी काफी निराश दिखे और उन्होंने खुलकर अपनी नाराज़गी जाहिर की.
टीम इंडिया ने इस बार एशिया कप के लिए पाँच गेंदबाज़ चुने हैं, जिनमें जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में तीन पेसर मौजूद हैं. लेकिन शमी न सिर्फ 15 सदस्यीय स्क्वॉड से बाहर रहे बल्कि रिज़र्व खिलाड़ियों में भी उनका नाम नहीं आया.
शमी ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज़ से वापसी की थी. 2022 वर्ल्ड कप के बाद यह उनकी पहली टी20 उपस्थिति थी. हालाँकि, आईपीएल 2025 का सीज़न उनके लिए खराब रहा. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उन्होंने नौ मैचों में सिर्फ छह विकेट लिए और उनकी इकॉनमी रेट 11 से ऊपर रही. कई मैचों में उन्हें बेंच पर भी बैठना पड़ा.
इसके बाद टेस्ट टीम से भी उन्हें फिटनेस कारणों से बाहर कर दिया गया. ऐसे में एशिया कप से बाहर होना उनके लिए और बड़ा झटका रहा.
राजकोट में मीडिया से बात करते हुए शमी ने साफ कहा कि वे चयन को लेकर शिकायत नहीं करते, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि जब वह दलीप ट्रॉफी खेलने के लिए फिट हैं तो फिर टी20 क्रिकेट के लिए कैसे फिट नहीं हैं.
उन्होंने कहा, “मैं किसी पर दोष नहीं डालता. अगर मैं टीम के लिए सही हूँ तो चुनें, नहीं हूँ तो न चुनें. लेकिन अगर मैं पाँच दिन का क्रिकेट खेल सकता हूँ, तो फिर टी20 क्यों नहीं?”
शमी ने अपने क्रिकेट संन्यास को लेकर फैल रही चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि अभी वो संन्यास लेने के बारे में सोच भी नहीं रहे है. शमी ने कह कि उन्में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है. वे घरेलू क्रिकेट खेलकर कड़ी मेहनत करना चाहते हैं और भारतीय टीम में वापसी करके साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने में टीम की मदद करना चाहते हैं.
इस दौरान मोहम्मद शमी ने कहा- “अगर किसा को परेशानी है तो मुझे बताएं कि क्या मेरे संन्यास से उनकी जिंदगी अच्छी हो जाएगी.. मुझे बताएं कि मैं किसकी लाइफ में पत्थर बन रहा हूं, जो आप चाहते हैं कि मैं संन्यास ले लूं.. जिस दिन बोर हो जाऊंगा मैं खलना छोड़ दूंगा..”
ये भी पढ़ें- Duleep Trophy 2025 में भारतीय क्रिकेट के बड़े चेहरों पर रहेगी नजर, मोहम्मद शमी से लेकर ये क्रिकेटर सीरीज में शामिल
35 साल के शमी ने यह भी माना कि उन्हें अब भारत की टीम में वापसी की ज़्यादा उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा कि चयन उनके हाथ में नहीं है, उनका काम है कड़ी मेहनत करना और मौका मिलने पर 100 प्रतिशत देना. उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में उन्होंने बेंगलुरु में ब्रोंको फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
बता दें कि अब शमी दलीप ट्रॉफी में उतरेंगे और वहीं अपने प्रदर्शन से फिटनेस और फॉर्म साबित करने की कोशिश करेंगे. उनका लक्ष्य वेस्टइंडीज के खिलाफ आने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज पर भी होगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…