खेल

Khel Puraskar 2025: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी, देखें नाम

National Sports Awards:राजीव/दिल्ली:  खेल मंत्रालय ने वर्ष 2025 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों (National Sports Awards 2025) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. ये पुरस्कार हर साल भारतीय खेलों में असाधारण योगदान देने वाले एथलीटों, कोचों और खेल संगठनों को प्रदान किए जाते हैं. इस वर्ष चयन प्रक्रिया का नेतृत्व पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने किया.

अर्जुन पुरस्कार कुल 17 खिलाड़ियों को दिया गया (National Sports Awards 2025)

खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है. देश के सर्वोच्च खेल सम्मानों में शामिल इन पुरस्कारों के लिए एथलीटों का चयन उनके पिछले चार वर्षों के प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता, खेल भावना और उत्कृष्ट अनुशासन के आधार पर किया गया है. इस बार अर्जुन पुरस्कार विभिन्न खेलों के कुल 17 खिलाड़ियों को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया गया है, जबकि फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी श्री आई. अरुमैनायगम को अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) से सम्मानित किया गया है.

यह भी पढ़ें-350+ विकेट, 4000+ रन… सर जडेजा की कपिल देव वाले क्लब में धमाकेदार एंट्री

‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025’ मिलेगा (Dronacharya Award 2025)

कोचों को मिलने वाले प्रतिष्ठित ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ की रेगुलर श्रेणी में तीन और लाइफटाइम श्रेणी में दो दिग्गजों को चुना गया है. इसके अतिरिक्त, खेल के विकास और प्रोत्साहन में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे’ को ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025’ प्रदान किया जाएगा.

विजेताओं की पूरी सूची (National Sports Winners List)

1. अर्जुन पुरस्कार 2025

  • श्री तेजस्विन शंकर – एथलेटिक्स
  • श्री मोहम्मद अजमल वी – एथलेटिक्स
  • सुश्री प्रियंका गोस्वामी – एथलेटिक्स
  • सुश्री तृषा जॉली – बैडमिंटन
  • सुश्री पुलेला गायत्री गोपीचंद – बैडमिंटन
  • श्री नरिंदर – मुक्केबाजी
  • श्री विदित संतोष गुजराती – शतरंज
  • सुश्री दिव्या जितेन्द्र देशमुख – शतरंज
  • श्री धनुष श्रीकांत – मूक-बधिर निशानेबाजी
  • सुश्री लालरेमसियामी – हॉकी
  • श्री राजकुमार पाल – हॉकी
  • श्री सुरजीत – कबड्डी
  • सुश्री पूजा – कबड्डी
  • श्री रुद्रांश खंडेलवाल पैरा-शूटिंग
  • सुश्री एकता भयान – पैरा-एथलेटिक्स
  • श्री अरविंद सिंह – नौकायन
  • श्री अखिल शेरोन – निशानेबाजी

2. अर्जुन पुरस्कार 2025

श्री आई. अरुमैनायगम – फुटबॉल

3. द्रोणाचार्य पुरस्कार 2025

  • श्री परवीर सिंह – एथलेटिक्स
  • श्री छोटे लाल यादव – मुक्केबाजी
  • सुश्री नेहा नंदकुमार चव्हाण – निशानेबाजी

4. द्रोणाचार्य पुरस्कार

  • श्री धर्मेंद्र सिंह यादव – मुक्केबाजी
  • श्री वीरेंद्र कुमार – कुश्ती

5. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025

संस्था: आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

6 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

11 minutes ago

‘असाधारण जनसेवक हैं मोदी’ भूटान PM शेरिंग तोबगे ने हिंदी में लिखा लेख, बोले- विकसित भारत का मतलब विकसित भूटान

Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

16 minutes ago

अब पाक-चीन की खैर नहीं…! भारत ने तैयार किया 661 करोड़ का प्लान, क्या है ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम?

BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…

20 minutes ago

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

42 minutes ago