गद्दाफी स्टेडियम घटना (सोशल मीडिया)
Gaddafi Stadium Incident: पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भारतीय क्रिकेट फैन को तिरंगा लहराने पर सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खींचकर ले जाते हुए देखा गया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट प्रेमियों में आक्रोश पैदा कर रहा है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच के दौरान हुई, जब भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. इस जीत के बाद वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी एक फैन से भारतीय तिरंगा छीनते हैं और फिर उसे कॉलर पकड़कर घसीटते हैं.
कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि इस फैन को स्टेडियम के बाहर ले जाकर पीटा भी गया. हालांकि, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
गौरतलब है कि इससे पहले भी गद्दाफी स्टेडियम को लेकर विवाद खड़ा हो चुका है. कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें स्टेडियम में सभी भाग लेने वाले देशों के झंडे लगे थे, लेकिन भारतीय झंडा गायब था. इस पर भारतीय फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई थी.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन से उसके प्रशंसकों में पहले ही निराशा थी, और अब यह घटना उनके देश की छवि को और धूमिल कर रही है. पाकिस्तान करीब 30 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. इससे पहले उसने 1996 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी. लेकिन इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, और टीम टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई.
इस घटना के वीडियो ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है. भारतीय फैन्स के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस घटना की निंदा हो रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
इसे भी पढ़ें- ICC Rankings: शुभमन गिल नंबर 1 पर कायम, विराट कोहली के साथ टॉप 5 में भारत के तीन बल्लेबाज
-भारत एक्सप्रेस
India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…
PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…
देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…
Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…
Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…