आस्था

जम्मू कश्मीर में दिखा महाशिवरात्रि पर अद्भुत नजारा, मंदिरों में भक्तों का उमड़ा सैलाब

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जम्मू के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तगण भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह 4 बजे से ही लंबी कतारों में खड़े नजर आए. पूरा वातावरण ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा.

मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें

सुबह होते ही जम्मू के सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया. शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए लाइन में कई घंटों तक इंतजार करते रहे. मंदिरों में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए थे, जिससे भक्तों को दर्शन करने में किसी तरह का कोई बाधा न हो.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

महाशिवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर जम्मू पुलिस भी पूरी तरह सतर्क रही. भीड़ नियंत्रण के लिए बड़े मंदिरों में प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग बनाए गए थे. पुलिस बल को तैनात किया गया ताकि किसी भी तरह की घटना को रोका जा सके. साथ ही, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम गठित की गई थीं. जम्मू पुलिस के DIG ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा को पुख्ता करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे.

भक्तों ने सुरक्षा प्रबंधों पर जताई संतुष्टि

मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया. कई भक्तों ने कहा कि भले ही उन्हें दर्शन के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ा, लेकिन प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के चलते भीड़ के बावजूद मंदिरों में दर्शन करना सुगम और आनंददायक रहा.

जम्मू के मंदिरों में विशेष सजावट

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था. मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों से सजावट किया गया है, और धार्मिक भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की.

महाशिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर जम्मू ही नहीं, बल्कि पूरे देश में शिवभक्ति की धारा बहती रही. चारों ओर शिव नाम का जयघोष सुनाई दिया और श्रद्धालु पूरी आस्था और भक्ति के साथ इस पावन पर्व में मग्न रहें.


ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि : त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचीं निमरत कौर, तो लारा दत्ता ने पशुपतिनाथ मंदिर में टेका मत्था


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

12 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

29 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

32 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

44 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

48 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago