पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय बवाल मचा हुआ है. टीम के खराब प्रदर्शन से फैंस पहले ही नाराज थे, लेकिन अब एक और विवाद सामने आया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने 8 खिलाड़ियों को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए उन पर भारी जुर्माना लगाया है.
इस मामले में सबसे ज्यादा नुकसान ऑलराउंडर आमिर जमाल को हुआ. PCB ने उन पर 1.3 मिलियन पाकिस्तानी रुपये (करीब 4 लाख भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया है. वजह बनी उनकी कैप, जिस पर लिखा था ‘804’. मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान आमिर जमाल ने यह कैप पहनी थी. PCB को यह इमरान खान के समर्थन का प्रतीक लगा और उन्होंने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना.
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नंबर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल पहचान संख्या से जुड़ा है. इमरान खान को 2023 में हिरासत में लिया गया था और जनवरी 2025 में उन्हें 14 साल की सजा सुनाई गई. वह इस समय रावलपिंडी जेल में बंद हैं, जहां उनका बैज नंबर ‘804’ है.
आमिर जमाल के अलावा तीन और खिलाड़ियों पर 5 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया. ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टीम होटल में देरी से पहुंचे थे.
इसके अलावा, नए टी20 कप्तान सलमान आगा, सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक और अब्बास अफरीदी पर भी कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने के कारण कार्रवाई हुई. ये चारों खिलाड़ी साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका दौरे पर नियम तोड़ते पकड़े गए थे.
ये ही पढ़ें- MS Dhoni ने कबूली अपने करियर की सबसे बड़ी गलती, कहा – ‘वो नहीं करना चाहिए था!’
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को क्रिकेट में गोल्ड मेडल, फाइनल में 20 रनों से PAK…
Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…
Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…
Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…
एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…