खेल

नीदरलैंड ने बढ़ाई पाकिस्तान की धड़कनें, अब USA करेगा उलटफेर? जानिए PAK vs USA का पूरा रिकॉर्ड

PAK vs USA T20 World Cup 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान और USA के बीच एक ऐसा मुकाबला होने जा रहा है है, जिसका पूरे क्रिकेट जगत के प्रेमियों को इंतेजार है. बताते चलें कि यह मैच केवल अंकों की लड़ाई नहीं, बल्कि बदले और साख की जंग है. याद दिला दें कि 2024 के वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था. अब पाकिस्तान उस हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. वहीं भारत से पहले मुकाबले में करीबी हार के बाद USA टीम के भी हौंसले बुलंद है वह भी अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगा.

यह भी बता दें कि पाकिस्तान ने शनिवार को नीदरलैंड्स को 3 विकेट से कांटे के मुकाबले में हराया था. वहीं USA ने वानखेड़े में खेले गए अपने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन भारत को 29 रन से हारकर टक्कर दी थी. अमेरिकी गेंदबाजों ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम को खूब परेशान किया था.

pakistan vs usa: किसका पलड़ा भारी?

T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराकर जीत से जरूर शुरुआत की लेकिन मध्यक्रम बुरी तरीके से लड़खड़ा गया था! वो तो फहीम अशरफ ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ 29 रन ठोककर पाक की जैसे तैसे लाज बचाई.

वहीं दूसरी ओर USA की टीम तगड़ी फ़ॉर्म में दिख रही है. पिछले मैच की बात करें तो वानखेड़े में सूर्यकुमार की कप्तानी वाली भारत को कड़ी टक्कर दी थी. 29 रन से हारने के बावजूद उनके गेंदबाजों ने दिखा दिया कि वो किसी को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर सकते हैं. इस मैच में बस सौरभ नेत्रवलकर फ्लॉप रहे लेकिन वही सौरभ पाक के सामने मजबूत दिखाई पड़ते हैं, जिन्होंने 2024 में पाकिस्तान को धूल चटा दी थी.

USA vs PAK का पुराना रिकार्ड क्या है?

दरअसल T20 वर्ल्ड कप 2024 में 6 जून को पाकिस्तान और USA आमने-सामने थे. मैच से पहले सबको पाकिस्तान फेवरेट लग रहा था लेकिन अंत तक तस्वीर ही बदल गई. बाबर आजम की कप्तानी वाली पाक टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 159 रन बना सकी. बाबर ने सबसे ज्यादा 44 रन ठोके (43 गेंद). शादाब खान ने 25 गेंदों पर 40 रन जोड़े. जिसको यूएसए ने केवल तीन विकेट के नुकसान पर ही 20 ओवर में 159 रन बना दिए और मैच टाई हो गया.

इसके बाद भी पाकिस्तान के पास मौ​का था कि वे इस मैच को जीत सकते थे, क्योंकि सुपर ओवर होना था. सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए USA की टीम ने छह बॉल पर 18 रन बना दिए. यानी पाकिस्तान को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी. लेकिन पाकिस्तान के धाकड़ कहे जाने वाले बल्लेबाज छह बॉल पर केवल 14 ही रन बना सके और मैच हार गए.

पिछले मैच में हारते-हारते बचा था पाकिस्तान

कोलंबो में  खेले गए पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स मैच में ऐसा थ्रिलर देखने को मिला कि फैंस का कलेजा मुंह में आ गया. सलमान अली आगा(Salman Ali Agha) की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने नीदरलैंड्स को 140 रन का लक्ष्य दिया था. लेकिन नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों ने ऐसा तूफान ला दिया कि लगने लगा, आज तो पाकिस्तान का वर्ल्ड कप अभियान शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा.

बता दें कि मैच के 18वें ओवर तक नीदरलैंड्स को 20 रन चाहिए थे और 4 विकेट बाकी थे. वो तो पाकिस्तान के स्पिनरों ने कमाल कर 3 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया, वरना मैच लगभग निकल चुका था. इसको लेकर खुद कप्तान सलमान आगा ने बाद में कहा कि नीदरलैंड्स ने वाकई में अच्छा गेम खेला, जिसने हमको लगभग हार के कगार पर पहुंचा दिया था. यह जीत भारत के खिलाफ 15 फरवरी के महायुद्ध से पहले पाकिस्तान को हौसला देगी. लेकिन नीदरलैंड्स ने दिखा दिया कि इस बार कोई टीम आसान नहीं है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 (Playing-11 of Pakistan)

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, बाबर आजम, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ

USA: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गॉस (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवलकर शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

3 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

3 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

22 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

37 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

41 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

56 minutes ago