खेल

“हारकर जीतने वाले को…” पंजाब किंग्स कहते हैं? 3 प्लेऑफ, 2 फाइनल… 19 साल का इंतजार, फिर वही पुराना दर्द!

PBKS IPL Journey: 1993 में आई फिल्म बाजीगर का मशहूर डायलॉग है, “कभी-कभी जीतने के लिए कुछ हारना भी पड़ता है, और हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं.” यह लोकप्रिय वाक्य पंजाब किंग्स (PBKS) पर काफी हद तक सटीक बैठता है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में टीम एक बार फिर, यानी 16वीं बार, प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही. इस बार टीम की मेहनत के साथ-साथ नसीब ने भी उतना ही बड़ा रोल निभाया. लेकिन नसीब ने पंजाब की जगह राजस्थान का साथ दिया.

रविवार (24 मई) को हुए राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मैच में राजस्थान ने मुंबई को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली, जिसके साथ ही पंजाब किंग्स का IPL 2026 का ट्रॉफी उठाने का सपना बिखर गया. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के मैच से पहले पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर काबिज थी. अगर मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया होता, तो आज पंजाब किंग्स प्लेऑफ में होती.

इस घटनाक्रम पर कवि प्रशांत मिश्रा की एक लाइन बिल्कुल सटीक बैठती है “मैं उस सीढ़ी से फिसला, जिसके ठीक बाद छत आनी थी.” यह वाक्य पंजाब किंग्स की परिस्थिति पर एकदम सटीक बैठता है. इसका अर्थ है कि सफलता या मंजिल (छत) बस मिलने ही वाली थी, लेकिन ठीक आखिरी मौके पर हुई एक छोटी सी चूक या दुर्भाग्य (सीढ़ी से फिसलना) ने सब कुछ बदल दिया और व्यक्ति अपनी कोशिशों में नाकाम रह गया. ऐसा ही कुछ पंजाब की टीम के साथ हुआ.

3 बार प्लेऑफ में बनाई जगह

साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई. इसी के साथ पहले सीजन में ही पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली. पॉइंट्स टेबल को देखें तो पंजाब ने 14 मैच खेलकर 10 जीत और 4 हार का सामना किया था. पॉइंट्स टेबल में 20 पॉइंट्स के साथ टीम दूसरे स्थान पर मौजूद थी. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सेमीफाइनल में PBKS को 9 विकेट से हरा दिया.

साल 2014 में भी पंजाब किंग्स ने न केवल प्लेऑफ में जगह बनाई, बल्कि अंक तालिका में भी शीर्ष पर रही थी. उस वर्ष पंजाब ने 14 मैचों में 11 जीत और 3 हार दर्ज की थी. साथ ही 20 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर मौजूद थी. इस सीजन टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था (IPL 2014 Final), लेकिन फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 3 विकेट से पंजाब को हराकर जीत दर्ज की.

साल 2025 में पंजाब किंग्स ने 11 साल का सूखा खत्म करते हुए फिर से प्लेऑफ में एंट्री की. इस साल टीम की कमान कप्तान श्रेयस अय्यर के पास थी. टीम न केवल क्वालीफाई कर पाई, बल्कि फाइनल मैच भी खेला. लेकिन नतीजा वही रहा 2014 की तरह, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 6 रन से IPL 2025 का खिताब अपने नाम किया (IPL 2026 Final).

दो बार फाइनल में हार

19 साल से अब तक पंजाब किंग्स ने एक बार भी ट्रॉफी का स्वाद नहीं चखा है. और 19वें सीजन में भी यह ख्वाहिश महज एक अरमान बनकर रह गई. लेकिन कई मौके ऐसे भी आए जब पंजाब जीत की सीढ़ी से महज एक कदम दूर रह गई.

पंजाब किंग्स ने अब तक दो बार IPL फाइनल में पहुंची है, लेकिन दोनों बार खिताब जीतने से चूक गई. 2014 में टीम ने फाइनल खेला था, जहां उसे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद 2025 में पंजाब किंग्स एक बार फिर फाइनल तक पहुंची, लेकिन इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उसे 6 रन से हराकर ट्रॉफी जीत ली.


ये भी पढ़ें: क्रिस गेल का रिकॉर्ड खतरे में! 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 में ठोकेंगे डबल सेंचुरी


PBKS का IPL 2026 में सफर

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले 7 मैचों में अजेय रही (एक मैच बारिश से रद्द हुआ). इस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का बड़ा स्कोर चेज करके इतिहास रच दिया. लेकिन इसके बाद टीम की फॉर्म अचानक गिर गई और वे अंक तालिका में 5वें स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गए.

सीजन के दूसरे हाफ में पंजाब किंग्स लगातार 6 मैच हार गई, जिससे उनकी स्थिति कमजोर हो गई. धर्मशाला में खेले गए तीनों घरेलू मैच भी वे हार गए. हालांकि आखिरी लीग मैच में टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत के साथ सीजन खत्म किया, जिसमें श्रेयस अय्यर ने शतक और प्रभसिमरन सिंह ने शानदार अर्धशतक लगाया.

पंजाब किंग्स के आंकड़े (PBKS Point Table figures)

  1. कुल मैच: 14 (7 जीत, 6 हार, 1 बेनतीजा)
  2. कुल अंक: 15 अंक
  3. नेट रन रेट (NRR): +0.309
  4. अंतिम स्थान: 5वां स्थान

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

10 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

15 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

22 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

52 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

1 hour ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

2 hours ago