PV Sindhu Stuck in Dubai: ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी इस जंग ने अब उन लोगों को भी अपनी जद में ले लिया है जो सरहदों से कोसों दूर थे. भारत की गोल्डन गर्ल और डबल ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु इस वक्त दुबई में एक ऐसी खौफनाक रात गुजार रही हैं, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी. सिंधु ने जो ‘आंखों देखा हाल’ बयां किया है, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है.
सिंधु बताती हैं कि जिस दुबई को वो अपनी जान से ज्यादा प्यार करती हैं और जो हमेशा सुरक्षित महसूस होता था, आज वहां का नजारा बिल्कुल बदला हुआ है. उन्होंने लिखा-
“अभी जो कुछ घट रहा है, उसे समझना बहुत मुश्किल है. ऊपर से आती आवाजों को सुनना और सब कुछ इतनी जल्दी बिगड़ते देखना सचमुच डरावना है. कई परेशान करने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं, और दुख की बात है कि यही हकीकत है. दुबई एक ऐसा शहर है जिससे मुझे बहुत प्यार है, एक ऐसी जगह जो हमेशा से सुरक्षित और जीवंत रही है, इसलिए इस पल को समझना और भी कठिन है. जो भी लोग मुझे संदेश भेज रहे हैं और मेरा हालचाल पूछ रहे हैं, उन सभी को धन्यवाद, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं अभी सुरक्षित हूं, अपनी टीम के साथ दुबई में फंसी हुई हूं, और ईरान के साथ युद्ध की स्थिति लगातार बदल रही है, ऐसे में हम सब ठीक हैं. एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची हुई है, कई परिवार फंसे हुए हैं और इंतजार कर रहे हैं, हम सभी बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि हम जल्द ही इस स्थिति से बाहर निकल जाएं. ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि सामान्य जीवन कितना नाजुक होता है. प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.”
सोशल मीडिया पर जो भयावह वीडियो दिख रहे हैं, वो अब सिर्फ खबरें नहीं बल्कि सिंधु के लिए उनकी आंखों के सामने की हकीकत बन चुके हैं.
ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का टी20 वर्ल्ड कप पर साया: ICC ने जारी किया ‘बैकअप प्लान’, खिलाड़ियों की घर वापसी पर संकट
सिंधु इस वक्त अपनी टीम के साथ दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं. वहां के हालात के बारे में वो बताती हैं कि पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची है. हर तरफ डरे हुए चेहरे और अपने वतन लौटने की आस में बैठे सैकड़ों परिवार दिख रहे हैं.
फ्लाइट्स का अता-पता नहीं है और लोग बस इस उम्मीद में घंटों से इंतजार कर रहे हैं कि किसी तरह यह मंजर खत्म हो. सिंधु कहती हैं, “एयरपोर्ट पर इस वक्त हर तरफ मायूसी और ‘क्योस’ है, हम बस दुआ कर रहे हैं कि ये वक्त जल्दी गुजर जाए.”
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…