RCB vs LSG: बुधवार को खेला जा रहा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजायंट्स का मैच काफी दिलचस्प अंदाज में जारी है. बेंगलुरु ने पहले गेंदबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. लखनऊ की टीम को 20 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट कर दिया. इसी के साथ RCB को 147 रनों का टारगेट मिला है.
आरसीबी की तरफ से रसिख सलाम डार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. उनके साथ भुवनेश्वर कुमार ने 3 और क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट लिए. लखनऊ की बल्लेबाजी में मिचेल मार्श ने 40 और मुकुल चौधरी ने 39 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी.
मैच की शुरुआत में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, जो उनके लिए सही फैसला साबित हुआ. टीम में एक बदलाव करते हुए जोश हेजलवुड को शामिल किया गया. इस मुकाबले में विराट कोहली इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं. वहीं लखनऊ की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रन बनाए, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. एडेन मार्करम सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए, उनका विकेट रसिक सलाम डार ने लिया. इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत को जोश हेजलवुड की गेंद पर कोहनी में चोट लगी और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा, हालांकि वे बाद में फिर बल्लेबाजी करने लौटे. हेजलवुड ने ही निकोलस पूरन को 1 रन पर बोल्ड कर दिया.
मिचेल मार्श अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल सके और 32 गेंदों में 40 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या का शिकार बने. इसके बाद क्रुणाल ने अब्दुल समद को बिना खाता खोले आउट कर दिया.
ये भी पढ़ें: टखने की चोट ने बदली कोहली की भूमिका… फील्डिंग से क्यों रखा गया दूर?
मध्यक्रम में आयुष बदोनी ने 38 रन की पारी खेली, लेकिन उन्हें भी रसिक ने आउट कर दिया. वहीं भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंत (1 रन), जॉर्ज लिंडे (7 रन) और मोहम्मद शमी (0 रन) को जल्दी-जल्दी आउट किया. अंत में मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों पर 39 रन बनाकर टीम को थोड़ा संभाला, लेकिन उनका विकेट भी गिर गया. आखिरी गेंद पर रसिक ने आवेश खान को बोल्ड कर लखनऊ की पारी खत्म कर दी.
आरसीबी प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
इम्पैक्ट प्लेयर: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव
लखनऊ सुपरजायंट्स प्लेइंग 11 (LSG Playing 11): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह, मयंक यादव
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…