देश

‘EC को सिर्फ मेरी गाड़ी दिखती है, PM की नहीं?’ चेकिंग को लेकर बरसीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार (15 अप्रैल) को इस्लामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग और बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो उनकी गाड़ी रोज जांची जाए, लेकिन सवाल यह है कि प्रधानमंत्री की गाड़ियों की जांच क्यों नहीं होती. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनिंदा नेताओं को ही निशाना बनाया जा रहा है और यह सब राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है.

एयरपोर्ट के पास गाड़ी जांच का मुद्दा

ममता बनर्जी ने दावा किया कि दमदम एयरपोर्ट के पास उनकी गाड़ी को रोका गया और जांच की गई. उन्होंने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए इस तरह की जांच से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सिर्फ विपक्षी नेताओं को ही बार-बार क्यों रोका जा रहा है और जांच क्यों की जा रही है.

बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राजनीति अब केवल चुनाव तक सीमित नहीं रही, बल्कि पश्चिम बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने और दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है.

चुनाव आयोग पर टीएमसी का आरोप

भारतीय चुनाव आयोग पर भी टीएमसी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी का कहना है कि उसके नेताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है और उनकी गाड़ियों की सख्त जांच के निर्देश दिए जा रहे हैं. टीएमसी के मुताबिक, खासकर पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) और अन्य नेताओं को बार-बार रोका जा रहा है.

टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल गोष ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने अपने फ्लाइंग स्क्वॉड को निर्देश दिया है कि टीएमसी नेताओं और मंत्रियों की सार्वजनिक जांच की जाए. पार्टी का कहना है कि यह कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है और इसे राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताया जा रहा है.


ये भी पढ़ें: नीतीश की विदाई और सम्राट का उदय! कैसे लालू की ‘ओबीसी राजनीति’ ने तय किया बिहार का अगला सीएम


चुनावी माहौल गरमाया

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होने हैं, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं और राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

31 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago