Rinku Singh-Priya Saroj: टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने सगाई कर ली है. 8 जून (रविवार) को लखनऊ के एक पांच सितारा होटल Centrum में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई. इस बीच रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज की सगाई का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो कपल के फैंस के बीच काफी चर्चित हो रहा है और लोग इसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
वीडियो में आप देखा जा सकता है कि रिंकू सिंह ट्रेडिशनल ड्रेस में काफी हैंडसम लग रहे हैं, वहीं प्रिया सरोज भी ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया. वहीं दोनों एक दूसरे को अलग-अलग अंदाज में प्यार लूटा रहे हैं. ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस खास मौके पर दोनों परिवारों के करीबी लोग मौजूद थे.
रिंकू सिंह इस मैच के बाद एक क्रिकेट खिलाड़ी की शादी में गए थे. यहीं पर प्रिया सरोज से रिंकू सिंह की पहली मुलाकात हुई. इन दोनों की ये पहली मुलाकात दोस्ती में बदल गई. रिंकू और प्रिया ने एक-दूसरे को जानना शुरू किया और अपनी प्रेम कहानी के बारे में घरवालों को बताया, जिसके बाद आज 8 जून को दोनों ने लखनऊ के पांच सितारा होटल में सगाई कर ली है.
ये भी पढ़ें: Rinku Singh-Priya Saroj Engagement: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की तस्वीरे आईं सामने
रिंकू सिंह ने हाल ही में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है और अब निजी जिंदगी में भी वह एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और शादी की डेट का इंतजार कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…