IPL 2025: आईपीएल सीजन 18 अब लगभग खत्म होने को है. टूर्नामेंट में सभी टीमों ने अपने कूल 14 लीग मैचों में से 12-13 खेल चुकी है. एलिमिनेटर मुकाबले के लिए टॉप 4 टीमें भी तय हो चुकी है. बाकि 6 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. मगर इस पूरे सीजन मे एक नाम जो बार-बार चर्चा में आया वो है एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत.
हालांकि, गुुरूवार को लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेले ग ए मुकाबले में पंत की टीम ने गुजरात को 33 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले के बाद एक पत्रकार ने क्रिकेटर को निशाना बनाते हुए लिखा कि ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन की वजह से पंत को रिलीज कर देगी. इस पोस्ट पर पंत भड़क गए और अपनी प्रतिक्रिया दी.
पत्रकार ने आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत के प्रदर्शन का हवाला देते हुए X पर लिखा, ”एलएसजी अगले सीजन से पहले पंत को रिलीज कर सकती है. उन्हें लगता है कि 27 करोड़ रुपये बहुत ज्यादा है. LSG के कप्तान ने इस दावे को बिल्कुल फर्जी बताया है.
ऋषभ पंत ने इसी पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा- मैं समझता हूं कि फर्जी खबरें कंटेंट को और अधिक बढ़ावा देती हैं, लेकिन हमें इसके इर्द-गिर्द सब कुछ नहीं बनाना चाहिए. थोड़ी समझदारी और विश्वसनीय खबरें एजेंडे के साथ फर्जी खबरें बनाने की बजाय अधिक मदद करेंगी. धन्यवाद आपका दिन शुभ हो. आइए हम सोशल मीडिया पर जो कुछ भी पोस्ट करते हैं, उसके प्रति जिम्मेदार और समझदार बने.
नीलामी में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स (LSG) ने आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा था. LSG को पंत को अपनी टीम में शामिल करने के लिए टोटल 27 करोड़ खर्च करने पड़े. जो इससे पहले कभी नहीं हुआ. वहीं श्रेयस अय्यर को भी पंजाब किंग्स ने IPL 2025 के लिए 24 करोड़ रुपये में खरीदा था. अय्यर की कप्तानी में पंजाब इस सीजन में एलिमिनेटर मैच के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही है.
इससे पहले पंत दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेल रहे थे. नीलामी में दिल्ली ने पंत को राइट टू मैच का उपयोग करते हुए पंत के लिए 20.75 करोड़ रुपये तक की बोली लगाई पर LSG प्रबंधन ने राशि को 27 करोड़ तक बढ़ा कर पंत को खरीद लिया.
LSG ने पंत को न सिर्फ टीम में जोड़ा बल्कि टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी भी दी. पर लखनऊ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. पंत की कप्तानी में LSG ने अबतक खेले 13 मैचों में से केवल 6 ही जीत पाई और अब तक 7 मैच हारकर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. टीम में पूरन और मार्श के अलावा किसी और प्लेयर ने कुछ खास प्रभावित नहीं किया है.
इन सबके इतर एलएसजी के कप्तान का परफार्मेंस औसत से भी कम रहा. पंत के प्रदर्शन ने न सिर्फ लखनऊ प्रबंधन बल्कि फैन्स को भी काफी निराश किया. विकेटकीपर बल्लेबाज पूरे सीजन में बल्ले से संघर्ष करते दिखे.
ऋषभ पंत ने इस सीजन में अब तक खेले गए 13 मैचों में 13.73 की औसत से महज 151 रन ही बना पाए हैं. यानि पंत के एक रन की कीमत एलएसजी को 17.88 लाख रु चुकानी पड़ी है. पंत ने पूरे सीजन में केवल 8 छक्के और 12 चौके लगाए हैं और स्ट्राइक रेट भी केवल 107 का रहा.
ऋषभ पंत के परफार्मेंस के अलावा फैन्स को ये जानने में अधिक दिलचस्पी है कि पंत को कितने पैसे मिलेंगे. अब इसकी गणना पर आते हैं. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, पंत की प्रोफेशनल इनकम पर 30% टैक्स लगेगा, जो 8.06 करोड़ रुपये होगा. सरचार्ज के बाद टैक्स 11.04 करोड़ रुपये होगा.
उनकी इनकम 5 करोड़ रुपये से अधिक होने के कारण 37% सरचार्ज लागू होता है. स्वास्थ्य और शिक्षा सेस के 4% घटाने के बाद उनका कुल टैक्स 11.48 करोड़ रुपये होगा. इसलिए, पंत की इन-हैंड सैलरी लगभग 15.52 करोड़ रुपये होगी.
अब देखना होगा कि अगले सीजन के लिए लखनऊ उन्हें अपनमे साख बनाए रखती है या रिलीज करती है. अगर वह फिर से LSG की जर्सी पहले मैदान में उतरे तो अगले सीजन में उनका प्रदर्शन कितना सुधरता है.
ये भी पढ़ें: IPL 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हराया, मिशेल मार्श ने बनाए 117 रन
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…
Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…