Bharat Express DD Free Dish

IPL 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हराया, मिशेल मार्श ने बनाए 117 रन

आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (जीटी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया.

LSG

एलएसजी ने जीटी को 33 रनों से हराया.

LSG Vs GT: आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (जीटी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. मिशेल मार्श की ताबड़तोड़ 117 रनों की शतकीय पारी की बदौलत एलएसजी ने इस मुकाबले में 33 रनों से जीत दर्ज की.

236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे साई सुदर्शन (21) और कप्तान शुभमन गिल (35) बड़ा स्कोर नहीं बना सके. हालांकि, बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने सधी शुरुआत की.

202 रन बना पाई गुजरात टाइटंस

तीसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (33) और रदरफोर्ड (38) ने भी तेजी से रन जुटाए. पांचवें नंबर पर आए शाहरुख खान ने 29 गेंदों पर तेजी से 57 रन बनाए और टीम को लक्ष्य के नजदीक ले जाने की कोशिश की. हालांकि, इसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बना सकी.

LSG की तरफ से मिशेल मार्श ने खेली शतकीय पारी

लखनऊ (LSG) की तरफ से विल ओ’रूर्के ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए. उनके अलावा आवेश खान और आयुष बडोनी को दो-दो सफलता मिली, जबकि आकाश सिंह और शाहबाज अहमद ने एक-एक विकेट चटकाए. इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बेहतरीन शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने 64 गेंदों पर ताबड़तोड़ 117 रनों की शतकीय पारी खेली. उन्होंने इस दौरान 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े.

यह भी पढ़ें- MI Vs DC : बुमराह-सैंटनर की दमदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में, दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराया

वहीं, एडम मार्क्रम (36) और तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए निकोलस पूरन (56) ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. अंत में कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (16) रहे. इस तरह पूरी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए. वहीं, जीटी की तरफ से अरशद खान और साईं किशोर को एक-एक सफलता मिली, जबकि राशिद खान सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने दो ओवर में 26 रन लुटाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read