देश

Cyclone Shakti: तटीय इलाकों में कोहराम मचाने फिर आ रहा समुद्री तूफान, मुंबई-कोंकण में अलर्ट, कर्नाटक-बंगाल में भारी बारिश की आशंका

Cyclone Shakti status: अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवात ‘शक्ति’ के आने की आशंका बढ़ गई है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह तूफान प्रचंड होता जा रहा है और इसके प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

चक्रवात ‘शक्ति’ को देखते हुए मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कोंकण क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि चक्रवात ‘शक्ति’ अंडमान सागर के ऊपर बन रहा है और इसके पश्चिमी तट की ओर बढ़ने की संभावना है.

आईएमडी के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से कर्नाटक और कोलकाता सहित कई क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है. सामने आई कुछ तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि समुद्र तट पर ऊंची लहरें उठ रही हैं और बादल घने हो गए हैं.

मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है. सड़कों पर भी बारिश का प्रभाव देखने को मिला, जहां लोग छाते के साथ स्कूटर पर सवार होकर बारिश से बचते नजर आए.

ये भी पढ़िए: आज रात ओडिशा से टकराएगा चक्रवात, 16 घंटे नहीं उड़ेंगे विमान, 552 ट्रेनें रद्द; 6 राज्यों पर पड़ेगा असर

चक्रवात के रास्ते और प्रभाव की नवीनतम जानकारी के अनुसार, यह तूफान अगले कुछ दिनों में पश्चिमी तट पर दस्तक दे सकता है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है. भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है.

ये भी पढ़िए: आज बंगाल के तट से टकराएगा एक और चक्रवाती तूफान, मिजोरम से बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, एसजी तुषार मेहता ने मांगा समय

महुआ मोइत्रा को नदिया सर्किट हाउस से निकाले जाने और काम में बाधा डालने के…

30 minutes ago

3 या 4 अक्टूबर, कब है जिउतिया? दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करें नहाय-खाय व पारण का सही समय

Jitiya Vrat Kab Hai: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला…

31 minutes ago

TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका: चार बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों…

36 minutes ago

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

56 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

57 minutes ago