India vs South Africa Test Series: दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. इस टीम में सबसे अहम खबर विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी है, जो लगभग 3 महीने बाद टीम में लौटे हैं. पंत इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैनचेस्टर टेस्ट में चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ पिछली टेस्ट सीरीज़ में भी नहीं खेल पाए थे.
पंत को तमिलनाडु के नारायण जगदीशन की जगह टीम में शामिल किया गया है. उनकी वापसी इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में साउथ अफ्रीका ‘ए’ के ख़िलाफ़ भारत ‘ए’ की कप्तानी की और दूसरी पारी में शानदार 90 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई, जो उनकी फिटनेस और फॉर्म का एक मज़बूत संकेत है.
शुभमन गिल को कप्तान और ऋषभ पंत को उपकप्तान (विकेटकीपर) बनाया गया है. टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज़ों के साथ रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे प्रमुख ऑलराउंडर भी शामिल हैं. तेज़ गेंदबाज़ी का जिम्मा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज संभालेंगे.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में आयोजित होगा. यह गुवाहाटी के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि यहाँ पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा. पंत की वापसी से टीम को मज़बूती मिलने की उम्मीद है, क्योंकि भारत वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ पिछली होम सीरीज़ 2-0 से जीत चुका है.
विराट कोहली के 37वें जन्मदिन पर जानिए उनके 37 धमाकेदार रिकॉर्ड्स
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…