Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

India vs South Africa: टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, गिल को कप्तानी, गुवाहाटी में पहली बार होगा टेस्ट मैच

Cricket News: BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा करते हुए ऋषभ पंत की भारत की रेड-बॉल टीम में वापसी करा दी है. पहला टेस्ट 14 नवंबर को कोलकाता में और दूसरा 22 नवंबर को गुवाहाटी में होगा.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

India vs South Africa Test Series: दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. इस टीम में सबसे अहम खबर विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी है, जो लगभग 3 महीने बाद टीम में लौटे हैं. पंत इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैनचेस्टर टेस्ट में चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ पिछली टेस्ट सीरीज़ में भी नहीं खेल पाए थे.

‘ए’ के ख़िलाफ़ ‘ए’ की कप्तानी

पंत को तमिलनाडु के नारायण जगदीशन की जगह टीम में शामिल किया गया है. उनकी वापसी इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में साउथ अफ्रीका ‘ए’ के ख़िलाफ़ भारत ‘ए’ की कप्तानी की और दूसरी पारी में शानदार 90 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई, जो उनकी फिटनेस और फॉर्म का एक मज़बूत संकेत है.

ऋषभ पंत उपकप्तान (विकेटकीपर)

शुभमन गिल को कप्तान और ऋषभ पंत को उपकप्तान (विकेटकीपर) बनाया गया है. टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज़ों के साथ रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे प्रमुख ऑलराउंडर भी शामिल हैं. तेज़ गेंदबाज़ी का जिम्मा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज संभालेंगे.

पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर 2025 से

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में आयोजित होगा. यह गुवाहाटी के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि यहाँ पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा. पंत की वापसी से टीम को मज़बूती मिलने की उम्मीद है, क्योंकि भारत वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ पिछली होम सीरीज़ 2-0 से जीत चुका है.

विराट कोहली के 37वें जन्मदिन पर जानिए उनके 37 धमाकेदार रिकॉर्ड्स



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital