इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) खत्म होने के बाद अब भारतीय खिलाड़ियों के सामने एक और बड़ा मुकाबला है. 13 जून से भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan ODI Series) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है, लेकिन उससे पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. विराट कोहली के बाद अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी इस वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं. सूत्रों की मानें तो अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही नहीं खेलेंगे.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2026 के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से रोहित शर्मा अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. ऐसे में वनडे सीरीज में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है. अगर रोहित उपलब्ध नहीं होते हैं, तो भारतीय टीम को विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दो अनुभवी खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरना पड़ सकता है. हालांकि, इस परिस्थिति में यशस्वी जायसवाल को ओपन का मौका मिल सकता है.
टीम चयन के समय मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया था कि रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद ही टीम से जुड़ने की अनुमति दी जाएगी.
भारतीय टीम को पहले ही बड़ा झटका लग चुका है, क्योंकि विराट कोहली इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. आईपीएल 2026 के दौरान आरसीबी को खिताब दिलाने की राह में उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी (Virat Kohli Injury), जिसके कारण उन्हें आराम दिया गया है. अगर रोहित शर्मा भी फिट नहीं हो पाते हैं, तो टीम को अपने दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों के बिना खेलना पड़ सकता है. दोनों खिलाड़ियों को 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों में अहम माना जा रहा है.
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, जबकि 2025 में टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया. अब वे केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, इसलिए बीसीसीआई और टीम प्रबंधन उनकी फिटनेस को लेकर पूरी सावधानी बरतना चाहते हैं.
छ चुनिंदा श्रृंखला ही बची हैं तो दोनों पूर्व कप्तानों को प्रैक्टिस का भरपूर मौका नहीं मिल पा रहा. ऐसे में यह अटकलें लगाई जा रहे हैं कि 2027 की वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होंगे की नहीं ये दो खिलाड़ी.
ये भी पढ़ें: क्या पांड्या ब्रदर्स के बीच खत्म हुआ मनमुटाव? क्रुणाल पांड्या ने खुद किया खुलासा
रोहित शर्मा और विराट कोहली अब केवल वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. दोनों दिग्गजों का लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप में खेलना है. हालांकि, विश्व कप से पहले बची हुई सीमित वनडे सीरीज में उनका लगातार उपलब्ध नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है.
इसी वजह से क्रिकेट जगत में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या दोनों खिलाड़ी 2027 विश्व कप की योजनाओं का हिस्सा बने रहेंगे. हालांकि, इस बारे में अभी तक बीसीसीआई या टीम प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…