RR vs MI 11 overs match (AI Image)
RR vs MI 11 overs match: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. बारिश के कारण मैच को छोटा कर दिया गया है और अब दोनों टीमों के बीच 11-11 ओवर का मुकाबला होगा. टॉस में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने जीत हासिल की और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.
छोटे मैच को ध्यान में रखते हुए पावरप्ले भी घटाकर 3.2 ओवर का कर दिया गया है, जिससे शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है. मैच से पहले हार्दिक पंड्या मैदान पर नजर आए और उन्होंने कोच महेला जयवर्धने के साथ रणनीति पर चर्चा की. मुकाबले की पहली गेंद रात 10:10 बजे फेंकी जाएगी. इस मैच में राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर खास नजर रहेगी.
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और मुंबई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच मुकाबला इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण होगा. सिर्फ 15 साल के वैभव ने हाल के समय में शानदार प्रदर्शन किया है. अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने के बाद उन्होंने IPL 2026 में तेज पारियां खेलकर सबका ध्यान खींचा है. अब पहली बार उनका सामना बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज से हो सकता है, जिससे यह मुकाबला और रोमांचक बन जाता है.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 (RR Playing 11): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.
ये भी पढ़ें: RR vs MI: बारिश बनी विलेन, देर से होगा टॉस; कब शुरू होगा मैच?
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (MI Playing 11): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव 2027 से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की नजदीकियां…
Amit Shah Arunachal Visit: गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी में NDRF…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी…
Mathura Wedding: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो भाइयों की घुड़चढ़ी के दौरान उनके जीजा…
Man Rescued From Drain in Guwahati: गुवाहाटी में RBI भवन के सामने फुटपाथ के नीचे…
PM Modi Untold Stories: लेखक अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' में प्रधानमंत्री…