Bharat Express DD Free Dish

RR vs MI: बारिश बनी विलेन, देर से होगा टॉस; कब शुरू होगा मैच?

RR vs MI rain update: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी में खेले जाने वाले मुकाबले पर बारिश का असर पड़ा है. लगातार बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है और मैच भी देर से शुरू हो सकता है. जानिए ताजा अपडेट.

RR vs MI rain update

RR vs MI rain update

RR Vs MI rain update: IPL 2026 के 13वें मुकाबले में बारिश विलेन बनकर सामने आई है. गुवाहाटी में जारी लगातार बारिश के कारण आज (7 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (RR vs MI) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का टॉस समय पर नहीं हो सका. यह मैच बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना है, जहां लगातार हो रही बारिश ने आयोजन को प्रभावित कर रखा है. पहले टॉस शाम 7 बजे होना था, लेकिन अब इसमें देरी तय मानी जा रही है. ऐसे में मैच की शुरुआत भी तय समय से देर से हो सकती है.

RR में युवाओं का दबदबा

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में शानदार शुरुआत की है. टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है. कप्तान रियान पराग की अगुआई में टीम के युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी लगातार अच्छा खेल दिखा रहे हैं, जिससे टीम संतुलित नजर आ रही है.

MI के लिए बड़ी चुनौती?

वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला अहम माना जा रहा है. टीम कागजों पर मजबूत है, लेकिन बाहर खेले गए मैचों में उसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. ऐसे में यह मैच मुंबई के लिए अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है. अच्छी बात यह है कि हार्दिक पांड्या अब पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी के लिए तैयार हैं, जिससे टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है.


ये भी पढ़ें: RR vs MI: क्या बुमराह रोक पाएंगे वैभव का तूफान? कप्तान हार्दिक की वापसी से बदला मुंबई का समीकरण! जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11


कितने बजे होगा टॉस?

अगर पिच की बात करें तो गुवाहाटी में औसतन स्कोर करीब 167 रन रहता है. शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन बाद में बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं. हालांकि, मौजूदा हालात में मौसम सबसे बड़ा फैक्टर बन गया है और टॉस का फैसला भी काफी अहम हो सकता है. फिलहाल सभी की नजरें बारिश पर टिकी हैं. जैसे ही मौसम साफ होगा, टॉस और मैच को लेकर अगला अपडेट सामने आएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read