Photo- Betway SA20 (@SA20_League) / Twitter
SA20 FINAL Highlights: रोलेफ वैन डर मर्वे रविवार को SA 20 फाइनल में शो के स्टार थे क्योंकि सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल को चार विकेट से हराकर साउथ अफ्रीका टी20 लीग के पहले चैंपियन बन गया था. फाइनल पहले शनिवार को खेला जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण खेल को रिजर्व डे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. सनराइजर्स ने टॉस जीता था और कप्तान ऐडरेन मार्करम ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था. टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रीटोरिया कैपिटल्स की टीम महज 135 रन ही बना पाई.
सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के दो हीरो
सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के जीत के दो हीरो रहे. गेंदबाजी में रोलेफ वैन डर मर्वे ने 4 विकेट लेकर लीग की सबसे सफल टीम रही प्रीटोरिया को 135 के लो स्कोर पर रोका और इस बड़े स्टेज पर एडम रॉसिंगटन ने केवल 22 गेंद पर 50 रन की विस्फोटक पारी खेल प्रीटोरिय के गेंदबाजों को मैच में कोई मौका नहीं दिया.
अधूरा रह गया दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी का सपना
दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी का खिताब जीतने का सपना देश के बाहर जाकर भी पूरी नहीं हुआ. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी आज तक खिताब नहीं जीत सकी है. हालांकि टीम ने फाइनल तक का सफर जरूर तय किया है, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई. ऐसा ही कुछ इस फ्रेंचाइजी के साथ साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में भी हुआ. साउथ अफ्रीका में शुरू हुई नई SA20 लीग के फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स को भी दिल्ली की तरह फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है.
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…