देश

“ओम और अल्लाह एक”- मौलाना अरशद मदनी के बयान पर बवाल, भड़के धर्मगुरुओं ने छोड़ा मंच

Jamiat Ulema-e-Hind: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का अधिवेशन हुआ. इस दौरान यहां सभी धर्मों के गुरू और संत महात्मा इकट्ठा हुए थे. अधिवेशन में उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना सैयद अरशद मदनी (Maulana Arshad Madani) ने एक विवादित बयान दिया जिसके बाद मंच पर बवाल हो गया. जैन गुरु आचार्य लोकेश मुनि इस पर आपत्ति जताते हुए मदनी के विवादित बयान पर जमकर लताड़ लगाई. जिसके बाद कई धर्म गुरुओं ने मंच छोड़ दिया.

मदनी के विवादित बयान पर जवाब देते हुए जैन गुरु लोकेश मुनि (Acharya Lokesh Muni) ने मंच से कहा, “प्यार मोहब्बत की बात स्वामी चिरनानंद सरस्वती महाराज जी ने की, एक माहौल बनाया. मैंने भी अपने विचार रखे. संयोजक सुशील महाराज ने बड़ी ही प्यार मोहब्बद की बातें की. हमारे सिख समाज से परमजीत सिंह ने बड़ी ही प्यार- मोहब्बत की बातें कीं. कितुं उसके बाद मदनी साहब का जो वक्तव्य हुआ, हम में से कोई उससे सहमत नहीं हैं.”

‘मोहन भागवत के बयान की आलोचना की’

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वें अधिवेशन में मौलाना अरशद मदनी (Maulana Arshad Madani) ने मोहन भागवत के बयान की आलोचना की. उन्होंने कहा कि “उनका अल्लाह और ओम एक हैं”. मदनी ने कहा कि हम सबसे पहले इसी देश में पैदा हुए और इसलिए घर वापसी और सारे मुसलमान भी हिंदू हैं, यह बयान जाहिल जैसा है”. मदनी के बयान पर जैन गुरु लोकेश मुनि ने स्टेज पर खड़े होकर विरोध जताया और कहा कि जोड़ने वाले कार्यक्रम में आपत्तिजनक बातें क्यों?

यह भी पढ़ें-    Bharat jodo Yatra: राहुल गांधी तीसरे दिन ही छोड़ने वाले थे ‘भारत जोड़ो यात्रा’? केसी वेणुगोपाल ने किया बड़ा खुलासा

‘धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए’

इससे पहले महमूद मदनी ने कहा था कि “बीजेपी और RSS से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारे वैचारिक मतभेद हैं. RSS के संस्थापक की किताब बंच ऑफ थॉट्स को लेकर कई समस्याएं हैं, लेकिन वर्तमान RSS प्रमुख के हालिया बयानों को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम मतभेदों को खत्म करने के लिए आरएसएस प्रमुख और उनके नेताओं का स्वागत करते हैं”.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

26 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

39 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

42 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

55 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago