IND VS SA Sanjay Manjrekar match analysis: रविवार 22 फरवरी को अहमदाबाद में भारत को साउथ अफ्रीका से करारी हार झेलनी पड़ी. टीम इंडिया के बल्लेबाज अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने पस्त नजर आए. 188 रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया महज 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. शिवम दुबे (Shivam Dube) ने अकेले लड़ने की कोशिश की और 42 रनों की एक सुलझी हुई पारी खेली. लेकिन इसके बावजूद भारत को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) की पहली हार का सामना करना पड़ा.
टीम इंडिया की इस हार पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने तीखी टिप्पणी करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हार की असली वजह बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले के बाद पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया की हार पर खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि टूर्नामेंट में पहली बार भारत का सामना एक मजबूत टीम से हुआ और इस मैच में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अच्छी बात यह है कि भारत अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुआ है और वापसी का मौका बाकी है. मांजरेकर ने माना कि साउथ अफ्रीका ने बेहतर खेल दिखाया और भारत को इससे सीख लेने की जरूरत है.
मांजरेकर ने खासतौर पर भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि टीम इंडिया स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष कर रही है. उन्होंने सुझाव दिया कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया जा सकता है. जो खिलाड़ी स्पिन को बेहतर तरीके से खेल सकते हैं, उन्हें ऊपर भेजा जाए, जबकि जो खिलाड़ी संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें नीचे बल्लेबाजी के लिए लाया जा सकता है.
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय बल्लेबाज धीमी गेंदों पर भी फंस रहे हैं. साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने जब गेंद की गति कम की, तो भारतीय बल्लेबाज लय में नहीं दिखे. मांजरेकर के अनुसार, कप्तान सूर्यकुमार (uryakumar Yadav) भी इस स्थिति में ज्यादा स्ट्रगल कर रहे थे.
गेंदबाजी को लेकर मांजरेकर ने कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल करने की मांग की. उनका मानना है कि जब बल्लेबाजी अस्थिर हो, तो मजबूत गेंदबाजी आक्रमण से संतुलन बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर कुलदीप खेलते, तो मैच का रुख बदल सकता था.
ये भी पढ़ें: क्या केशव महाराज हैं भारत की हार की सबसे बड़ी वजह? इस साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने 15वें ओवर में बदल डाला पूरा खेल
साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारत की स्थिति अब ‘करो या मरो’ जैसी हो गई है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे. एक भी हार भारत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है. आगामी मुकाबले टीम इंडिया के लिए बेहद अहम हैं.
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…