मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दुर्गा कॉलोनी स्थित टेक्निकल ग्राउंड के पास रहने वाली शबनम बी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर नशीली कफ सिरप बेचने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, यह महिला युवाओं को नशे की लत में धकेलने वाले एक संगठित गिरोह से जुड़ी हुई है.
पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी महिला के पास से 730 बोतल ऑनरेक्स नाम की नशीली कफ सिरप बरामद की है. जब्त की गई सिरप की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ यह अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक है.
पुलिस को काफी समय से शबनम बी के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं. सूचना के आधार पर टीम ने योजना बनाकर उसके घर पर दबिश दी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशीली कफ सिरप बाहरी राज्यों से मंगाई जाती थी और फिर जिले के युवाओं तक पहुंचाई जाती थी.
जांच के दौरान बंटी नाम के एक व्यक्ति, उसके बेटे और दामाद के अलावा कुछ अंतरराज्यीय नशा तस्करों के नाम भी सामने आए हैं. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है. गिरोह से जुड़े पांच अन्य संदिग्धों की पहचान भी कर ली गई है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद के लोनी में राष्ट्रीय पक्षी मोर की सामूहिक मौत से हड़कंप, दर्जनों शव खेत में मिले; जहर देने की आशंका
इस कार्रवाई के बाद जिले में नशा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें कहीं नशे के कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.
-भारत एक्सप्रेस
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…