खेल

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, सारांश जैन को मिला मौका

IND vs SL test series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 अगस्त से शुरू होने वाली भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. सोमवार (28 जुलाई) को घोषित इस टीम में कई अहम फैसले देखने को मिले. सीरीज की तैयारी के तहत भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी, जिससे खिलाड़ियों को श्रीलंकाई परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने का मौका मिलेगा.

टेस्ट टीम का ऐलान

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी गई है. टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि केएल राहुल उप-कप्तान होंगे.

स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन को भी जगह मिली है. वहीं, साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर तय होगी.

कौन हैं सारांश जैन?

मध्य प्रदेश के इंदौर में 31 मार्च 1993 को जन्मे 33 वर्षीय सारांश जैन घरेलू क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं. पिछले दो सीजन में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई है.

2025-26 रणजी ट्रॉफी में सारांश ने मध्य प्रदेश के लिए 7 मैचों में 30 विकेट लिए. इस दौरान उनकी इकोनॉमी सिर्फ 2.64 रही. इससे पहले के रणजी सीजन में भी उन्होंने 8 मैचों में 35 विकेट हासिल किए थे. 2025 दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सेंट्रल जोन की ओर से खेलते हुए उन्होंने साउथ जोन के खिलाफ 5 विकेट झटके, जिसकी बदौलत पूरी टीम सिर्फ 149 रन पर सिमट गई. इसके अलावा ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ भी वह 6 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं.


ये भी पढ़ें: रणवीर की को-एक्ट्रेस पर आया अर्शदीप का दिल! क्रिकेटर ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप, जानें कौन हैं समरीन कौर?


फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सारांश ने अब तक 54 मैच खेले हैं. उन्होंने 85 पारियों में 2,223 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. गेंदबाजी में उनके नाम 188 विकेट दर्ज हैं और 10 बार उन्होंने एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

2 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

18 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

21 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

21 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

25 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

36 minutes ago