खेल

CWG में आधी रात को कमाल: 6 से 10 हुए भारत के मेडल, 4 ‘नाइट राइडर्स’ का धमाल; देखें मेडल टैली

Commonwealth Games 2026: जब पूरा हिंदुस्तान मीठी नींद सो रहा था, तब स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भारत के ‘नाइट राइडर्स’ इतिहास रच रहे थे! राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2026 में सोमवार देर रात भारतीय समय के अनुसार खेल के मैदान से पदकों की ऐसी बारिश हुई कि देश का पदक आंकड़ा अचानक 6 से बढ़कर सीधे 10 (2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य) पर पहुंच गया.

भारत की ओर से पैरा एथलेटिक्स में शर्मिला धनखड़ ने ‘गोल्डन थ्रो’ के साथ देश को दूसरा गोल्ड दिलाया, तो वहीं उनके साथ तीन और स्टार खिलाड़ियों ने आधी रात तिरंगा लहराकर पदक तालिका में भारत को लंबी छलांग लगाते हुए 8वें स्थान पर पहुंचा दिया. आइए जानते हैं ग्लासगो के उन 4 ‘नाइट किंग्स’ की कहानी, जिन्होंने रात के सन्नाटे में भारत के नाम का डंका बजाया.

भारत की पदक तालिका
खेल स्वर्ण रजत कांस्य टोटल
वेटलिफ्टिंग 1 4 1 6
पैरा एथलेटिक्स 1 0 1 2
एथलेटिक्स 0 1 0 1
पैरा पावरलिफ्टिंग 0 0 1 1
कुल 2 5 3 10

रात के सन्नाटे में चमके ये 4 ‘नाइट किंग्स’ ( Commonwealth Games position India)

शर्मिला धनखड़ (गोल्ड मेडल – पैरा एथलेटिक्स): महिलाओं की ‘शॉट पुट F57’ स्पर्धा के फाइनल में शर्मिला ने 9.81 मीटर का अपना सीजन बेस्ट थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

सर्वेश अनिल कुशारे (सिल्वर मेडल – हाई जंप): पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल में 2.25 मीटर की शानदार छलांग लगाकर सर्वेश ने ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया.

वल्लूरी अजय बाबू (सिल्वर मेडल – वेटलिफ्टिंग): पुरुषों के 79 किग्रा वर्ग में कुल 330 किग्रा भार उठाकर (149 किग्रा स्नैच का नया गेम रिकॉर्ड) रजत पर कब्जा जमाया.

शिल्पा कंचुगरकोप्पालु शायला (ब्रॉन्ज मेडल – पैरा एथलेटिक्स): महिलाओं की ‘शॉट पुट F57’ स्पर्धा में ही 7.26 मीटर के पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा.

रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल मेडल
1 ऑस्ट्रेलिया 26 13 20 59
2 इंग्लैंड 8 13 11 32
3 कनाडा 7 8 6 21
4 नाइजीरिया 6 4 0 10
5 स्कॉटलैंड 5 4 2 11
6 दक्षिण अफ्रीका 3 3 5 11
7 मलेशिया 3 0 2 5
8 भारत 2 5 3 10
9 जमैका 2 0 0 2
10 न्यूजीलैंड 1 4 3 8

रोमांचक रहा रात का मुकाबला (Commonwealth Games medal table)

पैरा शॉट पुटर शर्मिला धनखड़ ने अपने तीसरे प्रयास में 9.81 मीटर की दूरी तय कर भारत को ग्लासगो में दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया. इसी इवेंट में भारत की शिल्पा के. शायला ने 7.26 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से कांस्य पदक अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: ‘यह जीत कारगिल के शूरवीरों की…! भारतीय सेना के जवान का बॉक्सिंग रिंग में भौकाल, चित हुआ पाकिस्तान

दूसरी ओर, हाई जंप में सर्वेश अनिल कुशारे और जमैका के रोमेन बेकफोर्ड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. दोनों ही एथलीटों ने 2.25 मीटर की समान ऊंचाई पार की, लेकिन कम प्रयासों के आधार पर जमैका के खिलाड़ी को गोल्ड मिला और सर्वेश को सिल्वर से संतोष करना पड़ा. वहीं वेटलिफ्टिंग रिंग में वल्लूरी अजय बाबू ने 330 किग्रा वजन उठाकर भारत के लिए एक और सिल्वर पक्का किया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

2 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

7 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

14 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

45 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago