खेल

दूसरे टेस्ट के बाद टीम इंडिया पर दबाव कम होता दिख रहा है: Shikhar Dhawan

भारत-इंग्लैंड (India-England) के बीच गुरुवार से लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट की शुरुआत होने जा रही है. पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने युवा कप्तान शुभमन गिल की तारीफ की है. उनके मुताबिक सीरीज में टीम इंडिया (Team India) पर दबाव कम हो गया है.

शिखर धवन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “मैं पूरी टीम को 58 साल बाद एजबेस्टन में जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं. यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है. दूसरे टेस्ट में जिस तरह से भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी की, इसने उनके जज्बे को दिखाया है.”

धवन ने युवा कप्तान की तारीफ में कहा, “शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 269 और 161 रनों की शानदार पारियों के साथ आगे बढ़कर नेतृत्व किया. बुमराह (Bumrah) की अनुपस्थिति में, मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और आकाशदीप (Akashdeep) ने गेंद से उनका शानदार साथ दिया. पहले टेस्ट में भले ही हम हार गए थे, लेकिन प्रदर्शन पॉजिटिव था.”

शिखर धवन ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट को लेकर कहा, “गिल ने 147 रन की मजबूत पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने दो शतक जड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने भी शतक लगाकर अच्छी नींव रखी. इंग्लैंड की धरती पर एक ही मैच में पांच शतकों का लगना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. जसप्रीत बुमराह भी उतने ही प्रभावशाली रहे, उन्होंने पांच विकेट चटकाए और इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान रखा.”

धवन का मानना है कि सीरीज में 1-1 से बराबरी के बाद भारत के ऊपर दबाव कम है. उन्होंने कहा, “टीम ने पहले मैच से सीख लेकर दूसरे मैच में और मजबूत वापसी की. दोनों टेस्ट मैच रोमांचक और शानदार क्रिकेट से भरपूर रहे हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड कैसा प्रदर्शन करता है. दूसरे टेस्ट के बाद टीम इंडिया पर दबाव कम होता दिख रहा है. यह भारत के आगे बढ़ने के लिए एक अच्छा संकेत है.”

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच मुकाबलों की सीरीज के पहले मैच को पांच विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए एजबेस्टन टेस्ट को 336 रन से जीत लिया. अब दोनों टीमें लॉर्ड्स टेस्ट को जीतकर सीरीज में 2-1 से लीड बनाने की कोशिश करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

3 seconds ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

3 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

37 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

46 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

52 minutes ago