ट्रोलर्स पर भड़की श्रेष्ठा अय्यर
Shreyas Iyer’ sister trolling controversy: भारत में अन्य खेलों के बजाय क्रिकेट को लोग ज्यादा पसंद करते है. हर वर्ग के लोग क्रिकेट को देखना और खेलना पसंद करते है. ऐसे में भारतीय क्रिकेटर्स के लाखों- करोड़ों फैंस हैं, जो अपने- अपने फेवरेट क्रिकेटर से बेहद प्यार करते है. जहां एक तरफ सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेटर्स को अपने फैंस का प्यार और सपोर्ट मिलता है वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे मौके आते है जब यही फैंस क्रिकेटर्स को जमकर ट्रोल भी करते है सिर्फ क्रिकेटर्स को ही नहीं बल्कि उनके परिवार को भी ट्रोल करना शुरू कर देते है. बिना यह सोचे की उनके परिवार की मानसिक स्थिती पर क्या असर पडेगा. ऐसा ही कुछ भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन के साथ हुआ. आईपीएल से पंजाब किंग्स के बाहर होने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को ट्रोल कर रहे है, श्रेष्ठा अय्यर ने भी ट्रोलर्स पर पलटवार करते हुए जमकर खरी- खोटी सुनाई आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला.
दरअसल 6 अप्रैल को आयोजित कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिल गया था. तब पंजाब किंग्स हारी नहीं थी और कोलकाता नाइट राइडर्स पहली जीत की तलाश में थी, उन्हें पहला पॉइंट मैच रद्द होने की वजह से मिला था. तब श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने एक बैंटर वीडियो बनाया था. इसमें उन्होंने कहा था कि पंजाबियों का दिल बहुत बड़ा है, लो दिया तुम्हे भी एक पॉइंट.
इसे फैंस ने यूं लिया कि श्रेष्ठा ने KKR टीम का मजाक उड़ाया. हालांकि अंत में कोलकाता ने लगातार मैच जीते और पंजाब किंग्स लगातार 6 मैच हार गई. ऐसे में 24मई को पंजाब किंग्स का आईपीएल सफर समाप्त हो गया. IPL से बाहर होते ही ट्रोलर्स ने उस पुराने वीडियो को दोबारा वायरल करके श्रेष्ठा पर भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए.
यह भी पढ़ें: 12 दिनों में दिल्ली में CNG चौथी बार महंगी, आम आदमी पर बढ़ा बोझ
सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग से परेशान होकर श्रेष्ठा अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो पार्ट में एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स पर पलटवार करते हुए कहा कि मैंने पहले जो वीडियो बनाई थी. आप लोगों ने उसे जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया. वो एक फनी रील थी. मैं किसी को ट्रोल नहीं कर रही थी और न ही उस मजाक के पीछे मेरी कोई गलत भावना थी. . मैं हर क्रिकेटर का सम्मान करती हूं क्योंकि मेरा अपना भाई भी एक क्रिकेटर है.
वीडियो में आगे श्रेष्ठा अय्यर भावुक होते हुए कहती हैं कि ट्रोलर्स मुझे, मेरे कलीग्स, मेरे स्टूडेंट्स और मेरे परिवार को गालियां दे रहे हैं. उन्हें बेवजह और किसी भी समय फोन करके मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. धमकियां मिल रही हैं. श्रेष्ठा अय्यर अपनी बात रखते हुए कहती हैं कि निजी तौर पर आलोचना झेलने को तैयार हैं, लेकिन मेरे दोस्तों, मेरे ऑफिस और परिवार को इसमें घसीटना पूरी तरह से लक्ष्मण रेखा पार करने जैसा है. अगर आप मुझसे नफरत करना चाहते हैं, तो कृपया ऐसा करना जारी रखें, मुझे कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन मुझसे जुड़े लोगों को परेशान करना बंद करें. मैं यहां किसी को यह सिखाने नहीं आई हूं कि क्या सही है और क्या गलत. मेरा भाई श्रेयस जीते या हारे, मैं हमेशा उसके साथ खड़ी रहूंगी और उसकी सफलताओं का जश्न मनाऊंगी.
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…
इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…
अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…