खेल

Ind-Eng Test Series: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, एजबेस्टन में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बने

Ind-Eng Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे टेस्ट में इतिहास रच दिया है. एजबेस्टन में वह सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उन्होंने विराट कोहली के 7 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है. विराट ने 2018 में 149 रन की पारी खेली थी.

टेस्ट की कप्तानी मिलने के साथ ही शुभमन गिल इस फॉर्मेट में बिल्कुल अलग और बेहतरीन अंदाज में नजर आए हैं. हेंडिग्ले में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 147 रन बनाए थे. यह तब उनका सर्वाधिक टेस्ट स्कोर था.

एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शुभमन ने न सिर्फ अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया है. बल्कि, इस मैदान पर किसी भारतीय कप्तान के बनाए गए सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. गिल जैसे ही 150 पर पहुंचे, उन्होंने विराट कोहली के इस मैदान पर सात साल पहले बनाए 149 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. गिल इस समय भी 387 गेंदों में 269 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं.

1990 में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने खेली थी 179 रन की पारी

गिल इंग्लैंड में 150 रन से अधिक बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान भी बन गए हैं. 1990 में मैनचेस्टर में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 179 रन की पारी खेली थी. शुभमन गिल ऐसे पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके नाम एजबेस्टन में शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. गिल से पहले इस मैदान पर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा शतक लगा चुके हैं. जडेजा इस टेस्ट में भी शतक बनाने के करीब थे. लेकिन, 89 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे.

चेतेश्वर पुजारा के टीम से ड्रॉप होने के बाद शुभमन गिल ने टेस्ट में तीसरे स्थान पर खेलने का फैसला किया था. लेकिन, वह इस स्थान पर सफल नहीं रहे. रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद गिल ने बतौर कप्तान उनकी जगह ली. वहीं, विराट के टेस्ट से संन्यास के बाद वह उनकी जगह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे हैं. इस क्रम पर अब तक तीन पारियों में वह दो शतक, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है, लगा चुके हैं.


ये भी पढ़ें: India-Eng Test Series: कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, लंबी पारी खेल जडेजा पवेलियन लौटे


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

14 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

25 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

51 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago