खेल

Ind-Eng Test Series: तिहरे शतक से चूके शुभमन गिल, पहली पारी में भारत 587 रन पर आउट

Ind-Eng Test Series: कप्तान शुभमन गिल के 269, रवींद्र जडेजा के 89 और यशस्वी जायसवाल के 87 रनों की मदद से भारतीय टीम ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए.

दूसरे दिन चाय के बाद जब खेल शुरू हुआ तो सबकी नजर भारतीय कप्तान शुभमन गिल पर थी. वह 265 पर नाबाद थे. उम्मीद की जा रही थी कि वह तिहरा शतक पूरा करेंगे. लेकिन, तीसरा सेशन शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही वह 269 रन के स्कोर पर आउट हो गए. 387 गेंद की पारी में गिल ने तीन छक्के और 30 चौके लगाए. टेस्ट में गिल का यह पहला दोहरा शतक है. साथ ही किसी भी भारतीय कप्तान का बनाया यह सर्वाधिक स्कोर भी है.

इस पारी के दौरान शुभमन गिल ने इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड तोड़ा. इससे पहले पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990 में मैनचेस्टर में 179 रन बनाए थे. वहीं, 2018 में विराट कोहली के बनाए 149 के आंकड़े को पार करते ही एजबेस्टन के मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बन गए.

शतक से चुके पर जडेजा की पारी रही अहम

भारतीय टीम को 587 रन तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रवींद्र जडेजा का अहम रोल रहा. जायसवाल ने 107 गेंद पर 87 रन की पारी खेली. इस दौरान करुण नायर के साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 80 और गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन की अहम साझेदारियां निभाईं.

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रवींद्र जडेजा ने 89 रन की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने कप्तान गिल के साथ छठे विकेट के लिए 203 रन की अहम साझेदारी की. वाशिंगटन सुदंर ने 42 रन बनाए और गिल के साथ सातवें विकेट के लिए 114 रन जोड़े. करुण नायर ने 31, ऋषभ पंत ने 25 रन बनाए.

इंग्लैंड ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. शोएब बशीर ने तीन विकेट लिए. क्रिस वोक्स-जोश टंग को दो-दो विकेट मिले. स्टोक्स, कार्स, जो रुट ने एक-एक विकेट चटकाए. टॉस इंग्लैंड ने जीता था.


ये भी पढ़ें: Ind-Eng Test Series: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, एजबेस्टन में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बने


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago