मनोरंजन

1200 करोड़ की लागत से बन रही फिल्म रामायण का पहला प्रोमो लॉन्च, गानों में दिखेगा कवि डॉ कुमार विश्वास के शब्दों का जादू

सोशल मीडिया पर रामायण फ़िल्म का टीज़र ट्रेंड कर रहा है. बड़े पर्दे पर भगवान राम की कहानी की इस भव्य प्रस्तुति के प्रति लोगों के मन में ज़बरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है. फ़िल्म की भव्यता सुनिश्चित करने के लिए हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन निर्देशक गाय नॉरिस भी फ़िल्म से जुड़े रहे हैं.

दंगल फेम नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फ़िल्म दो भागों में रिलीज़ होगी. फ़िल्म का पहला भाग अगले साल 2026 की दिवाली पर रिलीज़ होगा और दूसरे भाग को उसके ठीक एक वर्ष बाद 2027 में दिवाली के अवसर पर ही रिलीज़ किया जाएगा.

फ़िल्म के संदर्भ में इस बात की चर्चा भी हो रही है कि यह भारतीय सिनेमा इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बजट की फ़िल्म है जिसके दोनों भागों को बनाने के लिए लगभग 1200 करोड़ से भी अधिक की राशि अनुमानित है. फ़िल्म में रणवीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे.

कवि कुमार विश्वास के लेखन का दिखेगा जादू

फ़िल्म के गाने ऑस्कर विजेता A R Rahman के सुर से सजे हुए हैं जिसमें प्रख्यात कवि एवं रामकथा मर्मज्ञ डॉ कुमार विश्वास के लेखन का जादू दिखाई देगा. डॉ कुमार विश्वास के गीत आज के समय में सर्वाधिक लोकप्रिय हैं और फ़िल्मों में यदा-कदा लेखन के बावजूद इससे पहले भी उनके फ़िल्मी गीतों का जादू लोगों के सर चढ़कर बोलता रहा है.

बीते दिनों अक्षय कुमार की फ़िल्म मिशन रानीगंज में बी प्राक की आवाज़ से सजा उनका गाना  हम साथ चलें तो जीतेंगे लोगों को बहुत पसंद आया था और उसके बाद से ही वह गाना जीत के उत्सवों के लिए अनिवार्य बन चुका है जिसे बहुधा राजनीतिक रैलियों से लेकर क्रिकेट के मैदानों तक हर जगह सुना जाता है.

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले रामायण पर आधारित फ़िल्म आदिपुरुष बहुत बड़े बजट की होने के बावजूद सफल नहीं हो पायी थी क्योंकि लोगों को फ़िल्म की कहानी व संवाद आपत्तिजनक लगे थे. इन बातों को ध्यान में रखते हुए इस बार फ़िल्म के निर्माताओं व निर्देशकों को गानों के लिए भी एक ऐसे व्यक्ति की तलाश थी जिसका अध्य्यन एवं शब्दों की पकड़ रामकथा जैसे बड़े विषय के साथ पूरा न्याय कर सके.

सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी देखने को मिल रही है कि इसलिए ही निर्माता-निर्देशकों ने गीतों के लिए डॉ॰ कुमार विश्वास जी से संपर्क किया है ताकि रामकथा पर उनकी समझ व उनके शब्दों की लोकग्राह्यता फिल्म को किसी भी आशंकित विवाद से बचाते हुए उसे लोकप्रिय बना सके.


ये भी पढ़ें: Ramayana: रावण बन चिंघाड़ते KGF वाले यश के सामने होगी राम के बाणों की गरज, आ रही है Ranbir Kapoor की भव्य ‘रामायणम’


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

17 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

21 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

34 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

52 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago