खेल

India vs England Test series: दोहरे शतक के बाद माता-पिता से मिली सराहना, भावुक हुए शुभमन गिल

Shubman Gill Double Century: इंडियन टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 269 रन की पारी खेली. गिल ने इस पारी में दिखाया कि उनकी बल्लेबाजी में वह धार मौजूद है, जिसके दम पर उन्हें टीम की कमान सौंपी गई है. इस शानदार पारी के बाद गिल अपने माता-पिता की ओर से मिले संदेश को सुनकर भावकु हो गए.

शुभमन गिल ने इंग्लैंड में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बनकर इतिहास रचा है. वह 2016 में विराट कोहली के 200 के बाद एशिया के बाहर टेस्ट मैचों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए.

विराट कोहली के 254 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली 269 रन की पारी के दम पर विराट कोहली के 254 रन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. गिल ने एशिया के बाहर टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सचिन तेंदुलकर के सर्वोच्च स्कोर (241 रन) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें गिल अपने माता-पिता के वॉयस मैसेज सुन रहे थे. गिल ने कहा कि उनके पिता के शब्द उनके लिए बहुत मायने रखते हैं.

मैंने अपना सारा क्रिकेट अपने पिता के लिए खेला

गिल ने कहा, “उनके मुंह से निकले शब्द बहुत मायने रखते हैं. बड़े होते हुए, मैंने अपना सारा क्रिकेट अपने पिता के लिए खेला. उन्हीं की वजह से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया. वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त, जिसके साथ मैंने अभ्यास किया. केवल दो लोग हैं जिनकी मैं परवाह करता हूं और जब क्रिकेट की बात आती है तो उनकी बात सुनता हूं. हालांकि पिता को मेरे तिहरा शतक से चूकने का भी अफसोस है.”

गिल के पिता लखविंदर सिंह ने अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहा कि इस पारी ने उन्हें उन दिनों की याद दिला दी जब शुभमन अंडर-16 और अंडर-19 स्तर पर खेला करते थे.

तुम्हारी बल्लेबाजी देखकर बहुत खुशी मिली: लखविंदर

लखविंदर ने कहा, “शुभमन बेटा, बहुत बढ़िया खेला. आज तुम्हारी बल्लेबाजी देखकर मेरे दिल को बहुत खुशी और सुकून मिला. ऐसा लगा जैसे तुम अंडर-16 और अंडर-19 खेलते थे. मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ.”

गिल की मां ने भी एक प्यार भरा संदेश साझा किया. उन्होंने कहा, “बेटा, तुम्हारी बल्लेबाजी देखकर बहुत अच्छा लगा. आगे बढ़ते रहो, भगवान तुम्हारा भला करे.”

गिल की पारी की बदौलत भारत ने 587 रन बनाए, जो इंग्लैंड में 18 साल में उनका सबसे बड़ा स्कोर है. उनकी ठोस पारी ने भारत को मैच पर नियंत्रण दिलाया. फिलहाल भारतीय गेंदबाजों ने भी शुरुआती झटके देकर मेजबान इंग्लैंड को 20 ओवर में 77/3 पर रोक दिया है.

आईएएनएस

Recent Posts

‘पश्मीना शॉल से लेकर कश्मीरी कालीन तक…’, पीएम मोदी ने मनीला में विश्व नेताओं को दिए अनोखे उपहार, जानें सबकी खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…

3 minutes ago

कुलगाम एनकाउंटर में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था CRPF हमले का मास्टरमाइंड

Latif Bhat Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर…

34 minutes ago

कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, लतीफ भट को घेरा; पुलिस ने सरेंडर करने को कहा

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…

1 hour ago

8 दिन बाद दूल्हा बनने वाला था करन, घर पहुंचा तिरंगे में लिपटा शव; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Karan Chaudhary Death: अलीगढ़ के करन चौधरी की 24 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन…

2 hours ago