लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में कुलपति नियुक्ति विवाद पर केंद्र, यूजीसी और राज्यपाल को नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडू के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति के मामले में तमिलनाडू सरकार की ओर से दायर याचिका पर केंद्र सरकार, यूजीसी और राज्यपाल कार्यालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने यह नोटिस जारी किया है.

तमिलनाडू सरकार द्वारा दायर याचिका पर मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है. मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडू के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति में राज्यपाल की भूमिका कम करने वाले नए कानून के अमल पर रोक लगा दिया था.

तमिलनाडू सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से यह स्पष्ट करने को कहा कि मद्रास हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट में लंबित चुनौती के बावजूद 14 जुलाई को रोक हटाने के लिए उसके आवेदन पर सुनवाई कर सकता है. जबकि यूजीसी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस अनुरोध का विरोध करते हुए कहा कि तमिलनाडु ने भी सभी संबंधित मामलों को सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग करते हुए एक स्थानांतरण याचिका दायर की है.

यूजीसी के नियमों से टकराव का विवाद

एसजी मेहता ने मामले मो सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर की मांग नही कर सकते हैं और ना ही हाई कोर्ट से आदेश के लिए दबाव बना सकते हैं. एसजी ने कहा कि राज्य के कानून यूजीसी के नियमों के बिल्कुल प्रतिकूल हैं.

हाई कोर्ट द्वारा तमिलनाडु सरकार को विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त करने की अनुमति की अनुमति देने वाले 10 अधिनियमों के संचालन प्रावधानों पर रोक लगाने के आदेश जारी करने के बाद, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर रखा है. यह संशोधन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों से टकरा रहा था, जो कुलपतियों की नियुक्ति को कुलाधिपति (राज्यपाल) के हाथों में अनिवार्य रूप से देखता है.

यह याचिका तिरुनेलवेली के एक वकील और बीजेपी कार्यकर्ता के. वेंकचलपति ने दायर की थी. उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि ये संशोधन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों, विशेष रूप से 2018 के नियम 7.3 के विपरीत हैं, जो उप-कुलपतियों की नियुक्ति के लिए कुलाधिपति द्वारा एक सर्च कमेटी की सिफारिशों के आधार पर प्रक्रिया निर्धारित करते है.

ये भी पढ़ें: मूली देवी के कारनामे: IPS के साथ Reel, फर्जी SI बनकर ली ट्रेनिंग; जानें मोना बुगालिया ने क्या-क्या गुल खिलाए?

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

4 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

4 minutes ago

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…

14 minutes ago

पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को तत्कालीन मंत्री ने क्यों ट्रांसफर किया 30 लाख रुपए?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…

17 minutes ago

हरियाणा के सीएम और विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी, 3 अक्टूबर में क्या होने वाला है?

पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…

20 minutes ago

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया…’ पर कोर्ट ने नहीं सुनी दलील; राजू सिंह की सजा पर स्टे की मांग खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…

22 minutes ago