खेल

जीत के जश्न के बीच पसरा मौत का मातम, इस क्रिकेटर के सर से उठा पिता का साया, Asia Cup छोड़कर लौटे घर

SL vs AFG: Asia Cup 2025 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलते समय श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर Dunith Wellalage के लिए खुशी के पल मातम में बदल गए. 18 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेलते समय उन्हें अपने पिता सुरंगा वेल्लालागे के दिल का दौरा पड़ने और निधन की दुखद खबर मिली.

मैच का प्रदर्शन और दुखद खबर

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में डुनिथ का प्रदर्शन उतना शानदार नहीं रहा. उन्होंने चार ओवर में 49 रन दिए और केवल एक विकेट लिया. अफगानिस्तान के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद नबी ने उनके एक ओवर में पांच छक्के जड़ दिए. बावजूद इसके, श्रीलंका ने मैच जीतकर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की की.

लेकिन जैसे ही मैच खत्म हुआ, टीम के कोच सनथ जयसूर्या ने मैदान पर ही डुनिथ को यह दुखद खबर दी. कोच ने खिलाड़ी के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें हिम्मत दी और मुश्किल समय में संभाला. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि डुनिथ अचानक भावुक होकर मैदान से बाहर भागते हैं.

पूर्व क्रिकेटरों और टीम का दुख

पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर रसेल अर्नोल्ड ने कमेंट्री के दौरान कहा, “डुनिथ वेल्लालागे के पिता सुरंगा का निधन हो गया. वे खुद भी क्रिकेट खेलते थे और प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज की कप्तानी कर चुके थे. यह सुनकर बहुत दुख हुआ. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. टीम के जश्न की खुशी थोड़ी फीकी जरूर होगी, लेकिन यह घटना खिलाड़ियों को और जोड़ देगी और वे सुपर-4 में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.”

ये भी पढ़ें- एशिया कप में अफगानिस्तान का सफर खत्म, श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया, नबी ने एक ओवर में मारे 5 छक्के

सुरंगा वेल्लालागे की क्रिकेट पृष्ठभूमि

सुरंगा वेल्लालागे खुद क्रिकेटर थे और स्कूल क्रिकेट में उन्होंने नाम कमाया. हालांकि उन्हें राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उनके अनुभव और क्रिकेट की समझ ने डुनिथ को हमेशा प्रेरित किया.

इस दुखद हादसे ने एशिया कप 2025 में श्रीलंका की सुपर-4 में जगह बनाने की खुशी को थोड़ी फीकी कर दी, लेकिन टीम और खिलाड़ियों का हौसला बना हुआ है. डुनिथ वेल्लालागे इस मुश्किल समय में अपने परिवार और टीम के समर्थन से खेल जारी रखेंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

3 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago