दुनिया

नेपाल के इतिहास का सबसे बड़ा बीमा क्लेम, जेन-जी आंदोलन से इतना हुआ नुकसान कि जानकर चौंक जाएंगे आप

Nepal Gen Z Protests Insurance Claim: नेपाल में हाल ही में हुए Gen-Z आंदोलन के दौरान संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा. इसकी वजह से नेपाल के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बीमा क्लेम दर्ज किया गया है. इन दावों की कुल राशि लगभग 21 अरब नेपाली रुपए तक पहुंच गई है.

नेपाल इंश्योरेंस अथॉरिटी (जो बीमा क्षेत्र का नियामक है) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नॉन-लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों को 16 सितंबर तक बीमाधारक व्यक्तियों से 1,984 क्लेम प्राप्त हुए हैं, जिनकी कुल राशि 20.7 अरब नेपाली रुपए है.

क्लेम और बढ़ने की उम्मीद

बताया जाता है कि नुकसान का आकलन जारी है, इसलिए क्लेम और बढ़ने की उम्मीद है. अब तक इंश्योरेंस कंपनियों को जो क्लेम मिले हैं, वे 2015 के भूकंप के दौरान मिले क्लेम से ज्यादा हैं, जब क्लेम 16.5 बिलियन एनपीआर तक पहुंच गए थे.

नियामक के अनुसार, नेपाल ने 2020 में कोविड-19 के खतरे को कवर करने के लिए एक इंश्योरेंस स्कीम भी शुरू की थी और इंश्योरेंस कंपनियों को 16 अरब एनपीआर से ज्यादा के क्लेम मिले थे.

16 सितंबर तक सबसे अधिक क्लेम राशि मिली

भारतीय ओरिएंटल इंश्योरेंस की शाखा, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 16 सितंबर तक सबसे अधिक क्लेम राशि मिली है. यह जानकारी संबंधित प्राधिकरण से जारी आंकड़ों से मिली है.

इस कंपनी को अकेले 40 मामलों में 5.14 अरब नेपाली रुपए के दावे मिले हैं. बताया जाता है कि इनमें से ज्यादातर दावे होटल हिल्टन काठमांडू से आए हैं, जिसे विरोध-प्रदर्शनों के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था.

ये भी पढ़ें- DSSSB Admit Card 2025 Out: डीएसएसएसबी ने भर्ती परीक्षाओं के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, उम्मीदवार इन स्टेप्स से आसानी से करें डाउनलोड

इन 5 कंपनियों को मिला सबसे ज्यादा क्लेम आवेदन

दावों की सबसे अधिक राशि प्राप्त करने के मामले में सिद्धार्थ प्रीमियर इंश्योरेंस, शिखर इंश्योरेंस, आईजीआई प्रूडेंशियल इंश्योरेंस और सागरमाथा लुम्बिनी भी शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल हैं.

नेपाल इंडस्ट्रीज कॉन्फेडरेशन (सीएनआई) के एक अधिकारी के अनुसार, कुछ प्रमुख व्यावसायिक कंपनियों ने अकेले ही 60 अरब नेपाली रुपए से अधिक के नुकसान की सूचना दी है. सीएनआई एक व्यापार संगठन है, जो निजी क्षेत्र की संपत्तियों को हुए नुकसान की जानकारी एकत्र कर रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

46 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

55 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago