राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर देशभक्ति और फिटनेस का अनूठा महासंगम देखने को मिलने वाला है. देश के अमर शहीदों, घायल पूर्व सैनिकों और वीर जवानों के सम्मान में हर साल आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित मैराथन ‘सोल्जरथॉन’ (Soldierathon 2026) का आयोजन रविवार, 2 अगस्त 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होने जा रहा है.
प्रतिष्ठित न्यूज नेटवर्क ‘भारत एक्सप्रेस’ इस राष्ट्रीय गौरव से जुड़े कार्यक्रम में आधिकारिक मीडिया स्पॉन्सर के रूप में जुड़ा हुआ है.मैराथन को लेकर धावकों और नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है:
Entry Time: सुबह 4:30 बजे से
Reporting Time: सुबह 5:00 बजे
स्थान: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गेट नंबर 13, नई दिल्ली
इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य ‘रन फॉर सोल्जर्स’ (Run for Soldiers) के जरिए नागरिकों में राष्ट्रीयता की भावना जगाना और भारतीय सेना की वीरता व बलिदानों को नमन करना है.
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय लगातार सोल्जरथॉन के आयोजनों में भूमिका निभाते रहे हैं. इससे पहले भी दिल्ली से लेकर मुंबई कारगिल सोल्जरथॉन और छत्तीसगढ़ (नया रायपुर) तक के कार्यक्रमों में उन्होंने पूरे जोश के साथ भागीदारी की थी.
पूर्व में आयोजित सोल्जरथॉन सम्मेलनों में युवाओं को संबोधित करते हुए भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने कहा था कि “हमारे देश के सैनिक माइनस तापमान से लेकर जलती धूप तक सीमा पर मुस्तैद रहकर देश की रक्षा करते हैं. सोल्जरथॉन जैसी मैराथन केवल दौड़ नहीं, बल्कि हमारे वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है. इसका हिस्सा बनना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है.”
‘फिटिस्तान – एक फिट भारत’ (Fitistan Ek Fit Bharat) की पहल पर आयोजित होने वाला यह इवेंट हर साल हजारों देशभक्तों, सेना के अधिकारियों, दिग्गज खिलाड़ियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों को एक मंच पर लाता है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल वी.के. सिंह (रिटायर्ड) जैसी हस्तियां भी हर वर्ष इसमें शामिल होकर युवाओं का मार्गदर्शन करती आई हैं.
2 अगस्त को होने वाले इस इवेंट में 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन), 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर (फन रन) जैसी विभिन्न श्रेणियों में हजारों प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. इस दौरान एकत्रित होने वाले सहयोग और राशि का एक बड़ा हिस्सा भारतीय सेना के घायल जवानों के कल्याण और पुनर्वास कोष में जाता है. रविवार सुबह दिल्ली की सड़कें एक बार फिर देशभक्ति के नारों और ‘भारत माता की जय’ की गूंज के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
यह भी पढ़िए: हिंदी पत्रकारिता के 200 साल: गाजीपुर में ‘पत्रकारिता शिखर सम्मान 2026’ से नवाजे गए भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…