खेल

RCB vs SRH: हारे तो खेल खत्म, बैंगलोर के लिए जीत ही एक रास्ता, जानें मैच प्रीव्यू

RCB vs SRH, IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है. जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने मंजिल की तरफ बढ़ रहा है, फैंस के बीच हलचल तेज हो रही है. लीग स्टेज में अब केवल 5 मुकाबले शेष हैं. इसलिए रोमांच का पारा भी हाई हो रहा है. लगभग टॉप-3 टीमों की तस्वीर तो साफ नजर आ रही है लेकिन नंबर-4 पर जगह बनाने के लिए अब भी कई टीमों में जंग छिड़ी हुई है. इसमें एक नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी है. देखा जाए तो अभी तक केवल गुजराक टाइटन्स ने ही प्लेऑफ का टिकट कटाया है. बाकी 3 स्थानों के लिए जद्दोजहद जारी है. ऐसे में आरसीबी के पास हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करना ही आखिरी ऑप्शन है.

हैदराबाद की चुनौती को पार करना जरूरी

आरसीबी और हैदराबाद की टीमें आज अपना-अपना 13वां लीग मैच खेलेंगी. मगर हैदराबाद के पास इस मुकाबले में खोने को ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच बैंगलोर के लिए महत्वपूर्ण है. यहां अगर आरसीबी एक बड़ी जीत तलाशने में सफल रहती है तो उनके पास मौका होगा प्लेऑप में पहुंचने का.

ये भी पढ़ें: VIDEO 150 की रफ्तार भरी गेंद बल्लेबाज के सिर पर लगी, सहम उठा पूरा स्टेडियम

पिच रिपोर्ट

ये मुकाबला SRH के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच धीमी है. बल्लेबाज को यहां मदद मिलती है. वहीं स्पिनर्स यहां बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

RCB: फाफ डु प्लेसिस (C), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (WK), माइकल ब्रेसवेल, वेन पार्नेल, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : विजयकुमार वैशाख, फिन एलेन, शाहबाज अहमद, हिमांशु शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई.

SRH: ऐडन मार्करम (C), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, सनवीर सिंह, मयंक मारकंडे, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, फजल हक फारूकी और टी नटराजन.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स, अकील हुसैन, मयंक डागर, नीतीश रेड्डी.

SRH vs RCB: Dream 11 Prediction

बल्लेबाज- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी (C), एडेन मारक्रम, महिपाल लोमरोर

कीपर- हनेरिख क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स

ऑलराउंडर्स- ग्लेन मैक्सवेल, अब्दुल समद

गेंदबाज- मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार , वेन पर्नेल

Amit Kumar Jha

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

6 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

6 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

8 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

9 hours ago