खेल

अंडर-19 के दो खिलाड़ी महिलाओं की नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार: श्रीलंका क्रिकेट हुआ शर्मसार

Sri Lanka U19 Cricketers Arrested: IPL 2026 के रोमांच के बीच पड़ोसी देश श्रीलंका से एक ऐसी खबर आई है जिसने क्रिकेट जगत को सन्न कर दिया है. खेल के मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाने की उम्र में श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो खिलाड़ी एक बेहद शर्मनाक विवाद में फंस गए हैं. इन दोनों युवा क्रिकेटरों पर कोलंबो के एक होटल में महिलाओं के नहाते समय उनकी गुपचुप तरीके से वीडियो बनाने (फिल्मिंग) का गंभीर आरोप लगा है.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना कोलंबो के नराहेनपीटा इलाके की है, जहाँ श्रीलंका की अंडर-19 टीम ठहरी हुई थी. जानकारी के मुताबिक, उसी होटल में रुकी कुछ महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जब वे बाथरूम में थीं, तब मोबाइल फोन के जरिए उनकी रिकॉर्डिंग की जा रही थी. मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया और नराहेनपीटा पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों खिलाड़ियों को अपनी हिरासत में ले लिया. पुलिस अब इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि क्या इन वीडियो क्लिप्स को कहीं इंटरनेट पर अपलोड या किसी के साथ शेयर तो नहीं किया गया है.

कोर्ट से मिली जमानत, लेकिन करियर पर खतरा

गिरफ्तारी के बाद दोनों खिलाड़ियों को अलुथकाडे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया. फिलहाल, कोर्ट ने उन्हें 5-5 लाख श्रीलंकाई रुपये (करीब 1,564 अमेरिकी डॉलर) के व्यक्तिगत मुचलके पर जमानत दे दी है. इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होनी है. हालांकि, पुलिस जांच जारी है, लेकिन अभी तक इन खिलाड़ियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- GT vs RCB: अहमदाबाद में दिखा अरशद खान-होल्डर का कहर, 155 पर ढेर गई बेंगलुरु, गुजरात के सामने 156 रन का टारगेट

SLC की चुप्पी और ‘ट्रांसफॉर्मेशन कमिटी’ की नजर

हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने अब तक इन खिलाड़ियों पर किसी तरह के बैन या कार्रवाई का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. श्रीलंका क्रिकेट इन दिनों बड़े प्रशासनिक बदलावों के दौर से गुजर रहा है. बोर्ड के कामकाज को सुधारने के लिए एक ‘ट्रांसफॉर्मेशन कमिटी’ बनाई गई है, जिसकी कमान पूर्व सांसद एरन विक्रमरत्ने के हाथों में है.

दिलचस्प बात यह है कि इस कमिटी में कुमार संगाकारा, रोशन महानामा और सिदाथ वेट्टिमुनी जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के नाम शामिल हैं. खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि संगाकारा जैसे अनुशासनप्रिय दिग्गजों की मौजूदगी में यह कमिटी इन युवा खिलाड़ियों की इस हरकत पर सख्त रुख अपनाएगी. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन दोनों पर बोर्ड की तरफ से कड़ी गाज गिर सकती है, जो उनके क्रिकेट करियर को हमेशा के लिए खत्म भी कर सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago