आज 1 मई है, यानी गौरवशाली महाराष्ट्र का स्थापना दिवस. आज के दिन पूरा महाराष्ट्र अपनी माटी, अपनी संस्कृति और अपने इतिहास का जश्न मना रहा है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अपने “भाई-बहनों” को खास अंदाज में बधाई दी है. उन्होंने न केवल राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं, बल्कि भारत के निर्माण में महाराष्ट्र के अतुलनीय योगदान को भी याद किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में महाराष्ट्र की उस ‘मल्टी-टैलेंटेड’ पहचान का जिक्र किया, जो उसे देश के बाकी राज्यों से अलग खड़ा करती है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का इतिहास केवल वीरता तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरण और सांस्कृतिक समृद्धि में भी यह राज्य हमेशा सबसे आगे रहा है.
पीएम मोदी ने कला और संस्कृति, उद्योग, शिक्षा, लोक सेवा और सामाजिक सुधारों जैसे उन सभी क्षेत्रों की लंबी लिस्ट गिनाई जहां महाराष्ट्र ने देश का नेतृत्व किया है.
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट के जरिए महाराष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की. उन्होंने राज्य के लोगों के उज्ज्वल भविष्य और उनके कल्याण के लिए प्रार्थना करते हुए ‘जय महाराष्ट्र’ के नारे के साथ अपनी बात पूरी की. ये संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे राज्य के प्रति प्रधानमंत्री के लगाव के तौर पर देख रहे हैं.
बता दें कि 1 मई 1960 को ही बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम के तहत भाषा के आधार पर महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ था. तब से लेकर आज तक, यह दिन हर महाराष्ट्रीयन के लिए गर्व का प्रतीक है. आज मुंबई से लेकर नागपुर और पुणे तक, हर जगह ‘मराठी अस्मिता’ का रंग देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: गैस सिलेंडर महंगा: कमर्शियल LPG में 993 रुपये की बढ़ोतरी, घरेलू सिलेंडर की कीमतें जस की तस
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…