अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टी20 क्रिकेट में तहलका मचाने वाले युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर भारतीय क्रिकेट जगत में बड़ी चर्चा छिड़ गई है. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए मशहूर 26 वर्षीय अभिषेक को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने बड़ा दावा किया है. रैना का मानना है कि अभिषेक केवल टी20 फॉर्मेट तक ही सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उन्हें जल्द से जल्द भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू करने का मौका मिलना चाहिए.
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के साथ एक खास पॉडकास्ट में बात करते हुए सुरेश रैना ने दिल खोलकर अभिषेक की तारीफ की. रैना ने कहा- ‘मुझे लगता है कि अभिषेक शर्मा को भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट भी खेलना चाहिए.’
भले ही अभिषेक शर्मा को अब तक भारत की टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला है, लेकिन घरेलू क्रिकेट (रेड बॉल क्रिकेट) में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. पंजाब की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपने ऑलराउंड खेल से सभी को प्रभावित किया है.
बताी दें कि अब तक खेले गए 24 फर्स्ट क्लास मैचों की 37 पारियों में अभिषेक ने 30.60 की औसत से 1,071 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें नाबाद 100 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है.
वहीं, अभिषेक अपनी लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी से भी टीम को अहम मौकों पर सफलता दिलाते रहे हैं. फर्स्ट क्लास मैचों की 27 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 20 विकेट झटके हैं.
भारतीय टीम के लिए अब तक केवल टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट खेलने वाले अभिषेक शर्मा ने सबसे छोटे प्रारूप में अपनी छाप छोड़ी है. उन्होंने देश के लिए 56 टी20 मुकाबलों की 55 पारियों में 30.73 की औसत से 1,629 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शानदार शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं.
सुरेश रैना की इस सलाह के बाद अब क्रिकेट प्रशंसकों के बीच यह बहस छिड़ गई है कि क्या भारतीय चयनकर्ता अभिषेक शर्मा को आगामी टेस्ट सीरीज में मौका देकर सरप्राइज देंगे?
यह भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज, जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी हरमनप्रीत की सेना
-भारत एक्सप्रेस
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…
PMLA Insurance: बीमा नियामक IRDAI कमीशन और खर्च की सीमा तय करने के लिए नए…
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…