खेल

ICC T20 World Cup के फेवरेट खिलाड़ियों की लिस्ट में Surya Kumar Yadav का नाम शामिल

दुबई- आज से महज 15 दिन बाद यानि 16 अक्टूबर को T20 World का बिगुल बज जाएगा. इस साल इस मेगा इवेंट की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया कर रहा है. International Cricket Council (ICC ) टूर्नामेंट की तैयारियों में लगा हुआ है और इससे जुड़ी हुई अपडेट लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिेए शेयर कर रहा है. आईसीसी ने टी20 विश्वव कप 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले संभावित 5 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में भारत के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav) का भी नाम शामिल है.

सिर्फ BCCI  ही नहीं ICC को भी सूर्य से उम्मीदें

टीम इंडिया के चमकते खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव(Surya Kumar Yadav) बेहतरीन फार्म में है. एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होने अपनी इस बेहतरीन बल्लेेबाजी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी20 मैचों के अलावा साउथ अफ्रीका के साथ चल रही टी20 सीरीज में भी जारी रखा है. आगामी  T20 World Cup  में सूर्य से ऐसी ही दमदार और विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद सिर्फ  BCCI को ही नहीं बल्कि ICC को भी है. आईसीसी ने टी20 विश्वव  कप के लिए अपने 5 फेवरेट खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्य कुमार यादव को भी चुना है. जिनसे यह उम्मीद है कि वो टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपने नाम की हर तरह ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर खूब चमकेंगें.

बेहतरीन फॉर्म में है सूर्यकुमार

टीम इंडिया की मौजूदा बल्लेबाजी की रीढ़ सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने अपने शानदार खेल से क्रिकेट प्रशंसकों को बहुत प्रभावित किया है. खासकर टी20 फार्मेट में मैदान पर तेजी से रन बटोरने में माहिर सूर्यकुमार यादव ने इस साल अब तक खेले गए मुकाबलों में   40.66 की शानदार औसत से 180.29 के स्ट्राइक रेट से बल्लेेबाजी करते हुए 732 रन बनाएं हैं. इस बेहतरीन आंकड़ो के साथ ही वो एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारत के एक और खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन से आगे निकल गए हैं. बाएं हाथ के विस्फोटक बैट्समैन शिखर धवन ने साल 2018 में करियर के सर्वश्रेष्ठ फार्म के दौरान 689 रन अपने नामकर एक साल में सबसे रनों का रिकार्ड बनाया था जिसे इस साल उनके ही टीम मेट और दोस्त सूर्यकुमार यादव ने तोड़ दिया है.

T20 World Cup 2022  में  ICC के फेवरेट खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव- भारत

डेविड वार्नर-ऑस्ट्रेलिया

मोहम्मद रिजवान-पाकिस्तान

इंग्लैंड-जोस बटलर

वनिंदू हसारंगा -श्रीलंका

 

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

23 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

30 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

34 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

39 minutes ago