खेल

‘मैंने कभी पर्सनल बात…’, वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान सूर्या ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

Suryakumar Yadav t20 world cup Performance: रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडियी ने इतिहास रच दिया. भारत इकलौती ऐसी टीम बनी जिसने बैक-टू-बैक विश्व कप अपने नाम किया हो. भारत के बल्लेबाज और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कैप्टनशी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 202) का ख‍िताब जीत लिया है. इस पूरी टूर्नामेंट में एक सवाल जो सबके मन में है कि कप्तान का बल्ला खामोश क्यों पड़ा रहा. अब इस पर खुद कप्तान सूर्यकुमार ने जवाब दिया है, जिससे यह चर्चा और तेज हो गई है.

मेरे साथ 14 की जिम्मेदारी- सूर्यकुमार

भारत के मिस्टर 360 कहे जाने वाले बल्लेबाजा सूर्यकुमार यादव की बैटिंग इस विश्व कप में उनके साथ नजर नहीं आई. हालांकि कप्तान सूर्यकुमार ने अपनी फॉर्म को लेकर बड़ा बयान जारी किया है.

इंडिय एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तान ने कहा कि टीम जीत हासिल कर रही थी और वो अपने पर्सनल बातों पर ध्यान नहीं दे रहे थे. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि,

“जब से मैंने कप्तानी संभाली है, मैंने कभी पर्सनल बातों पर ध्यान नहीं दिया. मेरे साथ हमेशा 14 और लोग रहते थे और उनका ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है. टीम जीत रही थी, मुझे पता था कि मैं सही दिशा में जा रहा हूं और मुझे पता था कि मेरे रन बनेंगे”

2024 में लिया था कैच

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इस खिताब को जीतने के बाद उनकी जिंदगी एक बार फिर बदल जाएगी. उन्होंने याद किया कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में लिया गया एक कैच उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बना था. अब बतौर कप्तान ट्रॉफी जीतने के बाद उन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी फिर से बदलने वाली है.


ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर और उनकी ‘पुरानी टीस’: धोनी नहीं, इस दिग्गज से 13 साल से है नाराजगी; खुद पूर्व क्रिकेटर ने खोला राज


सूर्या की कैच ने बदल दिया मैच

दरअसल, भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता था. मैच के आखिरी ओवरों में ऐसा लग रहा था कि साउथ अफ्रीका जीत सकता है. तभी 20वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री लाइन के पास डेविड मिलर का शानदार कैच पकड़ लिया. मिलर उस समय खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे. उनके आउट होते ही मैच का रुख बदल गया और साउथ अफ्रीका की टीम 177 रन के लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में पंचमी श्राद्ध का विशेष महत्व…’ जानिए पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा शुभ मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…

40 minutes ago

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

6 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

7 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

8 hours ago