खेल

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आमने सामने होंगे वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 (Syed Mushtaq Ali Trophy) के मुकाबले आज भी खेला जाएगा. इस दिन बिहार और गोवा आमने-सामने होंगे लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी खासियत होगी वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर की भिड़ंत. एक तरफ सिर्फ 14 साल का युवा बल्लेबाज वैभव है तो दूसरी ओर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन है. ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है.

दोनों खिलाड़ियों में कॉमन बातें

वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर में दो खास समानताएं हैं. पहली, दोनों ही अपनी टीमों के लिए ओपनिंग करते हैं. वैभव शुरुआत से ही बिहार के लिए ओपनिंग कर रहे हैं, जबकि अर्जुन ने हाल ही में गोवा के लिए ओपनिंग करना शुरू किया है. दूसरी समानता यह है कि दोनों ही बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं, जिससे उनकी टक्कर और दिलचस्प हो जाती है.

वैभव बनाम अर्जुन की पहली भिड़ंत

बिहार और गोवा का यह 5वां मैच होगा और इसी में पहली बार वैभव और अर्जुन आमने-सामने होंगे. अर्जुन गोवा के स्ट्राइक गेंदबाज हैं, इसलिए वैभव के खिलाफ उनकी गेंदबाजी देखने को मिलेगी. यह मुकाबला दोनों के लिए खास रहेगा क्योंकि दोनों ही अपने-अपने फॉर्म में हैं.

फॉर्म में दोनों खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद शतक जड़ा था. उन्होंने 61 गेंदों पर 7 छक्के लगाते हुए 108 रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे युवा सेंचुरियन बने. दूसरी ओर अर्जुन तेंदुलकर ने भी शानदार गेंदबाजी की है. उन्होंने चंडीगढ़ और मध्यप्रदेश के खिलाफ 3-3 विकेट लेकर गोवा की जीत में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें-IND VS SA: कोहली का शानदार शतक भी नहीं बचा पाया मैच! साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीता दूसरा वनडे, सीरीज की बराबरी

अब तक का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने 4 मैचों में 172 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए हैं, जिसमें 9 चौके और 10 छक्के शामिल हैं. वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने 4 मैचों में 6 विकेट चटकाए और बल्ले से 65 रन भी जोड़े हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

13 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

29 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

33 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

38 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

45 minutes ago