Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

gold medal

हरियाणा की नीतू घंघास ने संघर्ष और मेहनत के दम पर भारतीय बॉक्सिंग में अपनी खास पहचान बनाई. पिता ने बेटी के सपने को पूरा करने के लिए नौकरी से तीन साल की छुट्टी ली और 6 लाख रुपये का कर्ज उठाया.

HISTORIC GOLD FOR INDIAN WOMEN HOCKEY: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 44 साल का लंबा सूखा समाप्त कर दिया है. रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने कड़े संघर्ष के बाद चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. इस शानदार खिताबी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया है.

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता.

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता.

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल हासिल किया. महिला 4x400 मीटर रिले में किरण पहल, पूवम्मा माचेत्तिरा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज की चौकड़ी ने शानदार दौड़ लगाकर देश को गौरवान्वित किया.

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के साहस, संयम और टीमवर्क की सराहना की.

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने गोल्ड जीता. फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर भारत ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया.

Asian Games 2026 में भारत को शूटिंग में पहला गोल्ड मिल गया. हरियाणा के सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में 484.6 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ सोना जीता.

एशिया कप ट्रॉफी विवाद के बाद सवाल उठ रहा है कि Asian Games 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के गोल्ड जीतने पर मेडल सेरेमनी कैसे होगी.

Bhat Salik Ul Islam: अनंतनाग के भट सालिक उल इस्लाम ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद WEKAF वर्ल्ड अर्नीस चैंपियनशिप 2026 में दो गोल्ड मेडल जीते. 12वीं कक्षा में पढ़ रहे सालिक की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, जुनून और परिवार के समर्थन की प्रेरणादायक मिसाल है.