खेल

T20 WC Final में मिली हार तो बाबर आजम पर भड़के मोहम्मद आमिर, बोले- कप्तान ने साहसी फैसले नहीं लिए

टी20 विश्वकप में इंग्लैंड के हाथों फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को मिली हार की आलोचना चारों तरफ हो रही है. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वो साहसी कप्तान नहीं है.

ऑस्टेलिया में संपन्न हुए टी20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान टीम शुरुआती 2 मैचों में हारकर लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी, लेकिन टीम ने लगातार 3 मुकाबले जीतकर उलट-फेर किया और सेमीफाइल में न्यूजीलैंड को हराते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया.

पाकिस्तानी बोर्ड और फैंस को पूरी उम्मीद  थी कि, पाकिस्तान इंग्लैंड को फाइनल मुकाबले में हरा देगा, लेकिन रविवार को मेलबर्न के मैदान पर  स्टोक्स ने 49 गेंदों में नाबाद 52 रन की मैच जिताऊ खेलकर 1992 के सारे इक्तिफाख को खारिज कर दिया. इस हार के बाद पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हो रही है. मैच के दौरान सही समय पर राइट टेक ना लेने के लिए बाबर आजम को फजिहत झेलनी पड़ रही है. टीम के पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर बाबर आजम पर भड़क उठे हैं.

बाबर नही हैं साहसी कप्तान-आमिर

फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन बनाए थे. जिसमें शान मसूद ने 28 गेंद पर 38 रन, कप्तान बाबर ने 28 गेंद पर 32 रन बनाए, तो वहीं शादाब खान ने 14 गेंद पर 20 रनों की पारी खेली है. लेकिन टीम का यह स्कोर नाकाफी साबित हुआ और इंग्लिश टीम 5 विकेट से एक ओवर पहले मुकाबले को जीतकर विश्व चैंपियन बन गई. इस हार के बार पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बाबर आजम की कप्तानी को निशाने पर लिया है. बाएं हाथ के लेफ्ट आर्म पेसर ने कहा कि, ‘ बाबर आपने साहसिक फैसले नहीं लिए’.

दअसल फाइनल मुकाबुले के दौरान एक समय पाकिस्तान के 137 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम  5.4 ओवरों में 45 रन बना लिए थे, लेकिन टीम ने  3 विकेट गंवा दिए थे और मुश्किल में नजर आ रही थी.  मैच के इसी मूविमेंट पर मोहम्मद आमिर का कहना है कि ऐसे समय पर बाबर आजम को बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नवाज को गेंद सौंपनी चाहिए थी. नवाज कुछ विकेट निकालकर इंग्लिश टीम को मुश्किल में डाल सकते थे, लेकिन बाबर आजम ने ऐसा नहीं किया.

आमिर ने बाबर की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि,’ बाबर आजम ने शाहीन अफरीदी के चोटिल होने के बाद भी नवाज पर भरोसा नहीं जताया और उनकों गेंदबाजी नहीं दी. मोहम्मद आमिर ने कहा कि, स्थिति को पढ़ने के बाद जो कप्तान बहादुर होता है वो तुरंत फैसले लेता है लेकिन बाबर आजम ने ऐसा नहीं किया क्योंकि वो एक साहसी कप्तान नहीं हैं‘ .

ये भी पढ़े:-

T20 WC: बाबर आजम नहीं झेल पाए IPL को लेकर सवाल, PC में साधी चुप्पी, मीडिया मैनेजर को देना पड़ा दखल

-भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

13 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

30 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

43 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

55 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago