देश

Hamirpur: ‘बीवी मुझे गर्म चिमटे से पीटती है, साहब मुझे मेरी पत्नी के जुल्मों से बचा लो’ शख्स ने पुलिस से लगाई गुहार

उत्तरप्रदेश के हमीरपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक पति अपनी पत्नी की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंच गया. और फिर पुलिस के सामने रो-रोकर गिड़गिड़ाने लगा और कहता रहा ‘सहाब मुझे मेरी पत्नी से बचा लो’ ‘वो मुझे गर्म चिमटे से पिटती है’. बता दें कि दोनों के बीच कार बेचने को लेकर विवाद हुआ था. पति ने महिला की थाना कोतवाली राठ में शिकायत दर्ज कराई है.

कार बेचने को लेकर हुआ था विवाद

बता दें कि ये पूरा मामला हमीरपुर के ‘राठ’ कस्बे के पठानपुरा इलाके का है. यहां शख्स अपने पत्नी के साथ रहता था. एक दिन दोनों के बीच कार बेचने को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद महिला ने बेरहमी से पति की पिटाई कर दी. पति को सिर्फ मारा ही नहीं, बल्कि उसे गर्म चिमटे से जलाकर घायल कर दिया. जिसके बाद पीड़ित पति ने राठ कोतवाली में आरोपी पत्नी के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

क्या है पूरा मामला ?

पति और पत्नी के बीच विवाद कार बेचने को लेकर होता है, दरअसल पीड़ित पति ने अपनी तहरीर में बताया कि उसके पास एक कार है. लेकिन उसकी पत्नी कुसुम उस कार को बेचकर पैसा अपने मायके भेजना चाहती है. जब पति ने कार बेचने से मना कर दिया तो फिर पत्नी ने पति का पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया. इसके अलावा गर्म चिमटे से उसे जलाकर घायल भी कर दिया.

पुलिस ने किया कहा

पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कमल ने बताया कि पीड़ित पति के तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है. पत्नी को थाने बुलाया गया है, पर वो नही आई हैं. जल्दी ही आरोपी पत्नी को थाने बुला कर पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने किया कहा

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब इन दोनों की बीच विवाद हुआ हो, स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों के बीच अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. इसके साथ ही पीड़ित युवक ने पुलिस को ये भी बताया था कि ‘उसकी पत्नी उस पर बहुत जुल्म करती है, उसको इन जुल्मों से बचा लों.’

– भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

45 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago