खेल

ये हैं टी20 के टॉप-10 सबसे सफल गेंदबाज, जानें इस लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी?

टी20 फॉर्मेट मौजूदा समय का सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट और लीग क्रिकेट में इस फॉर्मेट की धमक लगातार बढ़ी है. वैसे तो T20 को बल्लेबाजों का फॉर्मेट माना जाता है. लेकिन, गेंदबाजों ने भी इस फॉर्मेट में अपना प्रभाव दमदार तरीके से छोड़ा है और बड़ी सफलता अर्जित की है.

भारतीय क्रिकेट हमेशा से अपनी बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध रही है. लेकिन जवागल श्रीनाथ, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बतौर गेंदबाज अपनी धाक जमाई है. कुंबले, हरभजन, अश्विन और बुमराह का नाम तो क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार किया जाता है. हालांकि, आश्चर्यजनक यह है कि टी20 के शीर्ष दस सबसे सफल गेंदबाजों में एक भी भारतीय गेंदबाज नहीं है.

ये हैं T20 के सफल गेंदबाद

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट और लीग क्रिकेट को मिलाकर T20 के शीर्ष 10 गेंदबाजों की बात करें तो पहले स्थान पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं जिन्होंने 2015 से 2025 के बीच 487 मैचों में 660 विकेट लिए हैं. दूसरे स्थान पर ड्वेन ब्रावो हैं जिनके नाम 2006 से 2024 के बीच 582 मैचों में 631 विकेट हैं. तीसरे स्थान पर 2011 से 2025 के बीच 557 मैचों में 590 विकेट लेकर वेस्टइंडीज के ही सुनील नरेन हैं.

दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर चौथे स्थान पर हैं. ताहिर ने 2006 से 2025 के बीच 436 मैचों में 554 विकेट लिए हैं. 46 की उम्र में ताहिर अभी भी क्रिकेट में सक्रिय हैं. पांचवें स्थान पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं. 2006 से 2025 के बीच उनके नाम 457 मैचों में 502 विकेट हैं.

वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल 2010 से 2025 के बीच 564 मैचों में 487 विकेट लेकर छठे स्थान पर हैं. इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन 2008 से 2025 के बीच 418 मैचों में 438 विकेट लेकर सातवें स्थान पर हैं. पाकिस्तान के वहाब रियाज 2005 से 2023 के बीच 348 मैचों में 438 विकेट लेकर आठवें स्थान पर, पाकिस्तान के ही मोहम्मद आमिर 2008 से 2025 के बीच 344 मैचों में 401 विकेट लेकर नौवें स्थान और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा 2004 से 2020 के बीच 295 मैचों में 390 विकेट लिए हैं और दसवें स्थान पर हैं.

भारत का एक भी खिलाड़ी लिस्ट में नहीं

इस सूची में भारत का एक भी गेंदबाज नहीं है. सफलतम गेंदबाजों की सूची में युजवेंद्र चहल का नाम है. वह 2009 से 2025 के बीच 326 मैचों में 380 विकेट ले चुके हैं. चहल चौदहवें स्थान पर हैं.

जब हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शीर्ष दस टेस्ट और वनडे गेंदबाजों की सूची देखते हैं, तो उसमें भारतीय गेंदबाजों का नाम है. अंतरराष्ट्रीय टी20 में भी शीर्ष 10 गेंदबाजों की लिस्ट में चहल एकमात्र गेंदबाज हो सकते थे, अगर पिछले दो-तीन साल में उन्हें पर्याप्त मौके दिए गए होते. ओवरऑल टी20 लिस्ट की शीर्ष दस गेंदबाजों की सूची में एक भी भारतीय गेंदबाज नहीं है. आखिर इसका कारण क्या है?

यह भी पढ़ें- डीपीएल 2025 : बारिश के चलते बेनतीजा रहा सुपरस्टार्स-लायंस का मुकाबला

दरअसल, बीसीसीआई अपने किसी भी खिलाड़ी को भारत के बाहर खेली जाने वाली लीग में खेलने की इजाजत नहीं देती है. इस वजह से भारतीय गेंदबाजों के पास घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ही T20 खेलने और विकेट लेने का विकल्प है. वहीं, दूसरे देश के खिलाड़ी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा दुनिया में खेली जाने वाली हर लीग का हिस्सा हैं. यही वजह है कि उनके पास विकेट लेने के अवसर ज्यादा हैं. भारतीय गेंदबाजों के पास ऐसा अवसर नहीं है. परिणामस्वरूप, भारतीय गेंदबाज T20 के शीर्ष का हिस्सा नहीं हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

22 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

25 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

60 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

1 hour ago